भाई की हत्या का बदला लेने के लिए भाभी के आ​शिक को उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में 5 दिन पहले हुए चांद बाबू मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, चांद बाबू की हत्या उसकी प्रेमिका के सिपाही देवर ने की थी। वह अपने सिपाही भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था, जिसे चांद बाबू और उसके प्रेमिका ने मारा था।

sultanpur chand babu murder case three arrested

मुखबिर की सूचना पर धरे गए हत्यारे

मामला नगर कोतवाली का है। 27 जून को दीवानी कचहरी के पास जलकल के अंदर भुल्की निवासी चांद बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी शमीम, शमशाद और उनका एक साथी है। शमीम यूपी पुलिस का सिपाही है। पुलिस की मानें तो इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते चांद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

sultanpur chand babu murder case three arrested

प्रेमिका के देवर ने लिया बदला

गौरतलब हो कि 20 फरवरी 2017 की रात चांद बाबू की प्रेमिका परवीन ने अपने सिपाही पति फहीम को खाने में नींद की टैबलेट देकर उसे बेहोश कर दिया था। इसके बाद तकिए से पत्नी परवीन और उसके आशिक चांदबाबू ने मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए चांद बाबू ने सिपाही के बेटे मोहम्मद कैफ के साथ लाश को स्कूटी पर लादा और सीधे मुसाफिरखाना के कादूनाला के पास स्थित पूरे प्रेमशाह के पास सड़क किनारे उसे फेंक दिया। यही नहीं लोगों के शक को दूर करने के लिए यहां चांद बाबू ने सिपाही फहीम के ​सिर पर हथौड़े से प्रहार किया और फिर स्कूटी को क्षतिग्रस्त करते हुए लाश के बगल में डाल दिया। करीब ढाई महीने के बाद इस राज से अमेठी के तत्कालीन एसपी अनीस अहमद अंसारी ने पर्दा उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+