सुल्तानपुर: घर में घुसकर सिरफिरे ने युवती पर फेंका एसिड, एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम

सुल्तानपुर: घर में घुसकर सिरफिरे ने युवती पर फेंका एसिड, एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम

सुल्तानपुर, 04 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है। यहां एक तरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने 18 वर्षीय युवती के ऊपर एसिड से हमला कर दिया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवती अपने घर के बरामदे में लेटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा आशिक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

sultanpur: a mad man threw acid on the girl inside the house

वहीं, युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 साल की युवती बुधवार को अपने घर के बरामदे में लेटी हुई थी। तभी कादीपुर कोतवाली अंतर्गत भूपतीपुर निवासी पवन गौतम (20) वहां पहुंचा, उसने हाथ में पेप्सी की बोतल में एसिड ले रखा था।

पवन ने लेटी हुई युवती के ऊपर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। तेजाब से युवती बुरी तरह से झुलस गई और चीखने चिल्लाने लगी। युवती की चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी कादीपुर लेकर आए। वहां पर उसे भर्ती कराया गया है। इस मामले एसपी विपिन मिश्रा का कहना है़ कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से एक तरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया गया है़। आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+