लड़की के घर जाकर अफेयर पर ताने देता था PRD जवान, प्रेमी के हाथों कराई हत्या
sultanpur news (सुल्तानपुर)। यूपी के सुल्तानपुर में हत्या का मामला सामने आया है। यहां करीब एख हफ्ते पहले एक देसी शराब की दुकान के बगल धान की भूसी में पीआरडी जवान का शव पाया गया था। प्रेमी-प्रेमिका के अफेयर में रोड़ा बन रहे पीआरडी जवान की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर बताया है। पुलिस ने इस हत्या शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रेमी और प्रेमिका भी शामिल हैं।

शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट
पुलिस ने मुलजिमों को गिरफ्तार कर आरोपित राम सिंह उर्फ भोले ने कई अहम राज उगले। राम सिंह ने बताया कि नरेन्द्र प्रताप की पुत्री कुमारी सिंह सोना और उसकी बातचीत होती थी। मृतक विनोद कुमार द्वारा नरेन्द्र प्रताप के घर जाकर लड़की की मां सुधा के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। जिस कारण सुधा, कुमारी सोना और आशीष सिंह ने हमें विनोद कुमार की हत्या करने के लिए बोला। इस पर हमने 7-8 दिसंबर की रात अपने मित्र देवा के साथ मिलकर विनोद को शराब पीला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राम सिंह ने पूर्व में दो लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया है।

प्रेमिका की मां और भाई भी हुए गिरफ्तार
स्थानीय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने राम सिंह से पड़ताल करने के बाद सर्विलांस की मदद से एक-एक कर सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोतवाली लम्भुआ के चौकिया गांव निवासी आशीष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह, सुधा पत्नी नरेन्द्र प्रताप सिंह, कुमारी सोना सिंह उर्फ निधि उर्फ मोनी और देवा उर्फ देवानन्द सिंह व राम सिंह को जेल भेज दिया है। इनके पास से हत्या में उपयोग दो सरिया, एक चाकू औऱ दो बाइक बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें: मेरठ: दरोगा पिटाई से चर्चित हुई 'बवाली' महिला वकील ने फिर शराब पीकर थाने में की हाथापाई












Click it and Unblock the Notifications