पंचायत चुनाव के लिए सुल्तानपुर पहुंचीं मेनका गांधी, कहा- जीतने के बाद BJP कैंडीडेट ने लिए एक भी रुपया तो...
पंचायत चुनाव के लिए सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी, कहा- जीतने के बाद BJP कैंडीडेट ने लिए एक भी रुपया तो...
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में है। मेनका गांधी या पांच दिवसीय दौरे पर आई है। वो यहां इसौली विधानसभा में बीजेपी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाएं कर रही हैं। इस कड़ी में वो भवानीगढ़ रैचा गांव पहुंचीं और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह समेत बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
Recommended Video

इस दौरान मेनका गांधी के प्रत्याशियों के लिए कड़े तेवर दिखाई पड़े। दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए खरीद फरोख्त की खबरें भी सामने आती रहती है। वहीं, इस बार मेनका गांधी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए खरीद फरोख्त नहीं होने देंगी। उन्होंने कुड़वार क्षेत्र में आयोजित एक चौपाल में कहा कि, 'इस इलेक्शन के बाद अगर कोई जीता हुआ हमारा बंदा अध्यक्ष बनाने के लिए एक रूपए भी लेता है तो उसी वक्त मैं उससे इस्तीफा लेकर जेल भिजवा दूंगी।'
पार्टी उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार
मेनका गांधी ने यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगी। उन्होंने वार्ड नंबर नौ की प्रत्याशी बबिता तिवारी, वार्ड 24 की प्रत्याशी सुनीता सिंह, वार्ड 33 नीलम यादव, वार्ड 28 ऊषा दूबे, वार्ड 27 बद्रीनाथ यादव, वार्ड 25 ऊषा सिंह, वार्ड 23 गंगाराम कोरी, वार्ड 22 सोनपत्ती, वार्ड 18 दिनेश कुमार कनौजिया, वार्ड 21 संदीप मिश्रा एवं वार्ड 37 दिनेश श्रीवास्तव के क्षेत्र में जनता से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई वार्डों में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया।
पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधि होने तो गांव का होगा अधिक से अधिक विकास
कूरेभार में पत्रकारों से हुई बातचीत करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि पार्टी ने स्वच्छ छवि के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों का जीतना इसलिए आवश्यक हो जाता है कि कोरोना संक्रमण के कारण सांसद व विधायक निधि बंद होने से विकास की गति धीमी पड़ गई है। यदि पंचायत जनप्रतिनिधि पार्टी समर्थित होंगे तो गांव का अधिक से अधिक विकास कराने में उन्हें बड़ी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications