पार्टी कहेगी तो राहुल के खिलाफ अमेठी में करूंगी प्रचार: मेनका गांधी
Sultanpur news, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को शहर के राजीव गांधी पार्क में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में भी प्रचार करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का निर्देश होगा तो वह जरूर जाएंगी। वहीं, प्रियंका के सवाल को मुस्कुरा कर टाल गईं। बता दें कि इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर से और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं।

न्याय का रास्ता खोलने आई हूं: मेनका
मेनका ने मंच से कहा, मैं यहां न्याय का रास्ता खोलने आई हूं। अन्याय करने वाला चाहें जितना बड़ा हो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। मेनका ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों व मजलूमों की लड़ाई लड़ी है, इसी कारण वह पीलीभीत से पिछले सात बार से सांसद चुनी गईं। मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से रिश्तों की दुहाई देते हुए कहा कि जब पति संजय गांधी की मौत हुई थी तब वह 23 वर्ष की थी और वरूण गांधी मात्र 100 दिन के थे। वह सोच ही नहीं पा रही थीं कि वह क्या करें। तब उन्होंने समाज सेवा का रास्ता चुना है।

वरुण का रिश्ता जोड़ते हुए दिलों में छोड़ दी छाप
मेनका ने सुल्तानपुर की धरती से वरुण गांधी का पुराना रिश्ता जोड़ते हुए सबके दिलों में एक छाप छोड़ दी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर चुनाव में भी उनका मुद्दा विकास ही होगा। उन्होंने कहा कि मेरे पति के मृत्यु के दो दशक बाद भी यहां की जनता ने जिस तरह से मेरा व मेरे बेटे वरूण का सम्मान किया है उसके लिए वह उनकी आभारी है। वरुण ने अपने वेतन से गरीबों के लिए घर बनवाए थे, यह कार्य मैं खुद नहीं कर पाई। हर संभव गरीब एवं कार्यकर्ता की मदद होगी। प्रियंका गांधी से जुड़े सवालों को वह मुस्कुरा कर टाल गईं।












Click it and Unblock the Notifications