भाई और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पहले प्रेमी को मारा, वहीं गाड़ा जहां उससे मिलती थी
सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश में एक प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी और सगे भाई के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जौनपुर के सुभाष के रूप में हुई। पुलिस को सुभाष की लाश जमीन में दबी हुई मिली। एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, सुभाष जिस युवती से मिलता था, उसी युवती ने अपने दूसरे प्रेमी और अपने सगे भाई के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस बगीचे में वह दो सालों तक सुभाष से मिलती थी उसी स्थान पर उसकी लाश को गाड़ा।

यह घटना जिले के चांदा थाना क्षेत्र के आनापुर नारायणगंज गांव में अंजाम दी गई। इस मामले में आरोपी गुंजन पुत्र रामदयाल की बहन रीना से जौनपुर जिले के थाना सिगरामऊ अंतर्गत रतासी निवासी मृतक सुभाष मौर्या का 2 वर्षो से अवैध प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर घटनास्थल के समीप स्थित बगीचे में मिलते थे। इस बीच रीना का संबंध मृतक सुभाष के दोस्त राजकुमार पाल उर्फ कल्लू से भी हो गया। बीच में रीना की शादी डेढ़ माह पूर्व कौशल निवासी अहिमाने से हो गयी। जिसकी जानकारी सुभाष मौर्या को हुई तो वह अक्सर फोन करके रीना व उसके परिवारीजनों को बार-बार शादी का विरोध व गाली-गलौज करने लगा।
ऐसे में बदनामी से बचने के लिए मृतक के दोस्त राजकुमार पाल के जरिए 2-3 जनवरी की रात मृतक सुभाष मौर्या की गला दबाकर मार-पीटकर तीनों अभियुक्तों द्वारा हत्या करके मृतक के शव को सरसों के खेत के बीच में छिपा दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।












Click it and Unblock the Notifications