कांग्रेस नेत्री रीता को सुल्तानपुर में बदमाशों ने मारी गोली, PM मोदी को काला झंडा दिखाकर आईं थी चर्चाओं में

कांग्रेस नेत्री रीता को सुल्तानपुर में बदमाशों ने मारी गोली, PM मोदी को काला झंडा दिखाकर आईं थी चर्चाओं में

सुल्तानपुर, 04 जनवरी: खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेत्री रीता यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बता दें, गोली कांग्रेस नेत्री रीता के पैर में लगी है। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेत्री के बयान दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस और सपा नेता ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है।

Congress leader Rita Yadav attack by miscreants in Sultanpur

रीता यादव ने हाल में समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद रीता यादव पोस्टर-बैनर बनवाने सुल्तानपुर गईं थी। उसी समय हाइवे पर लंभुआ के पास तीन लोगों ने ओवर टेक करके उनकी गाड़ी को रोका और गाली देते हुए रीता को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घायल अवस्था में रीता यादव को पहले सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और कांग्रेस नेत्री रीता यादव के बयान दर्ज किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, रीता यादव के पैर में गोली लगी है, कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, कांग्रेस और सपा नेता ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने जेपी नड्‌डा को टैग करते हुए ट्वीट किया।

इस ट्वीट में लिखा है, 'सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता रीता यादव को गोली मारी गई है। @JPNadda जी, लड़कियों को लड़ने से आपकी पार्टी के जंगलराज में भाड़े के गुंडे रोक रहे हैं। महिलाओं की साड़ी खींचने वाले कायरों से इसी कायरता की उम्मीद है। बेटियों की एकजुटता से डरे कायर अब बेटियों पर गुंडे छोड़ रहे हैं।' इतना ही नहीं, स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेता रीता यादव को सुल्तानपुर में गोली मार दी गई। उसी क्षेत्र में गुंडाराज की केंद्रीय संरक्षक बनकर @smritiirani जी बता रही हैं कि उन्हें एक महिला को गोली मारे जाने से नहीं, जंगलराज से नहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण से बड़ी परेशानी है।'

वहीं, सपा नेता मनीष जगन ने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश में भयंकर जंगलराज हावी है! पीएम मोदी की रैली में काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता की गलत नीतियों का विरोध करने पर क्या भाजपा सरकार में हत्या हो जाएगी? भाजपाई किसी की भी हत्या कर देंगे? गोली मार देंगे?'

PM को काले झंडे दिखाने के बाद चर्चा में आईं थी रीता
16 नवंबर को पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे। इस दौरान रीता यादव ने उन्हें काला झंडा दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था और दो दिनों बाद उनकी बेल हुई थी। घटना के एक महीना बाद तक वह सपा में रहीं, लेकिन सम्मान नहीं मिलने पर वो 17 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा से मिलीं और कांग्रेस ज्वॉइन की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+