पांच साल में जानिए कितनी घटी सुल्तानपुर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की संपत्ति?

सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी ने अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है। इसके अनुसार पिछले पांच सालों में मेनका गांधी की संपत्ति घटी है। बता दें कि सुल्तानपुर सीट से नामांकन भरते हुए मेनका गांधी ने चुनाव आयोग को अपनी कुल संपत्ति का एफिडेविट जमा किया है। एफिडेविट में मेनका ने अपनी कुल संपत्ति 24 करोड़ 65 लाख 27 हजार 583 रुपये बताई है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में मेनका गांधी की संपत्ति 40 करोड़ रुपये थे।

3 किलो है सोना

3 किलो है सोना

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सदस्य मेनका इस बार सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल उनके पुत्र वरण गांधी सुल्तानपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल अपने हलफनामे में 24 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनके पास 3 किलो 415 ग्राम सोना, 65 किलो 25 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 52 लाख 8745 है।

45 हजार रुपये है कैश

45 हजार रुपये है कैश

मेनका गांधी ने अपनी आय का जिक्र करते हुए बताया है कि उन्होंने 17 करोड़ 32 लाख 97 हजार 979 रुपए विभिन्न बैंक संस्था में जमा किए हैं। उनके पास कुल 45 हजार रुपए कैश हैं। उन्होंने 5 करोड़ 20 लाख 48हजार 717 का शेयर विभिन्न बैंकों के संस्थाओं द्वारा खरीदा है और राष्ट्रीय बचत पत्र मे 43 लाख 32 हजार 746 रुपए जमा किये हैं। जबकि मेनका गांधी के पास एक राइफल है जिसकी कीमत चालीस हजार रुपये बताई गई है। मेनका गांधी ने दिल्ली की अमतेज इंटरनेशनल एलएलपी कम्पनी को 8 लाख 76 हजार 398 रुपए और 6 लाख कपिल मोदी निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी नई दिल्ली को दिया है।

नामांकन से पहले की पूजा-अर्चना

नामांकन से पहले की पूजा-अर्चना

चुनाव आयोग द्वारा 48 घंटो की रोक के बाद बीजेपी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। उसके बाद जन समूह के साथ वो कलेक्ट्रेट मे नामांकन करने दाखिल करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके 48 घंटे अध्यन और लिखने में बीता।

ये भी पढ़ें:- सुल्तानपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+