Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Encounter in UP: सुल्तानपुर डकैती मामले में एक और मुठभेड़, पुलिस ने अजय यादव के पैर में मारी गोली

Encounter in UP: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में ज्वेलरी शॉप में डकैती के मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश का नाम अजय यादव बताया जा रहा है। डकैती के बाद से ही वह फरार था।

शुक्रवार को अलसुबह जयसिंहपुर इलाके के मोइली गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान आरोपी बदमाश अजय यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि घेराबंदी किए जाने के बाद पुलिस टीम पर फायर करते हुए बदमाश भाग रहा था।

Sultanpur robbery incident of UP

उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के ऊपर गोली चलाई गई। गोली बदमाश अजय के पैर में जाकर लग गई और वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस टीम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाश अजय का प्राथमिक उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार और जांच पड़ताल करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पकड़ा गया बदमाश अजय यादव जौनपुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि अजय यादव के ऊपर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। 29 अगस्त को सुल्तानपुर जनपद में हुए ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार था।

29 अगस्त को बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
दरअसल, 29 अगस्त को सुल्तानपुर जिले के कोतवाली के पास स्थित सोनार मंडी इलाके में बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान में डकैती डाली थी। डकैती की घटना के बाद बदमाश आसानी से वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में 2 सितंबर की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन के पैर में पुलिस द्वारा गोली मारी गई थी। पुलिस द्वारा दावा किया गया था कि उनके पास से लूट की चांदी भी बरामद की गई थी। उसके बाद 5 सितंबर को पुलिस टीम ने जौनपुर के रहने वाले मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था।

पुलिस द्वारा दावा किया गया था कि मंगेश के पास से 5 किलो चांदी भी बरामद की गई थी। फिर 11 सितंबर को इस घटना में शामिल विनय शुक्ला, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह और अरविंद यादव आदि चार बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुल्तानपुर स्थित ज्वेलरी शॉप में डकैती का मास्टरमाइंड विपिन सिंह पहले ही रायबरेली में सरेंडर कर चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+