गिरिराज पर उमर ने गिराई गाज, कहा पाकिस्तान जाना मंजूर, लेकिन मोदी का विरोध बंद नहीं

omar abdullah
श्रीनगर। बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी को लेकर बयान क्या दिया, विरोधी खेमे से हमले शुरु हो गए। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान जाना पसंद करेंगे लेकिन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट नरेंद्र मोदी का विरोध करना बंद नहीं करेंगे।

अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि आज हमें धमकियों पर धमकियां मिल रही हैं। अल्लाह का शुक्र है कि हमारे यहां श्रीनगर मुजफ्फराबाद बस सेवा है। उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तान जाने के लिए वाघा सीमा पार करने के लिए दिल्ली या अमृतसर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पढ़ें-मोदी लहर के चलते विनोद खन्ना भी देख रहे हैं जीत के सपने

उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद जाने और पाकिस्तान जाने के लिए एक टिकट लूंगा क्योंकि मैं मोदी का विरोध तो बंद करूंगा नहीं। उमर ब सभा में ये बाते बोल रहे थे तो उसी रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने भी मौजूद थे। उन्होंने ने भी उमर की बातों में हामी भरी और मोदी पर निशाना साधा।

उमर के साथ-साथ उनके पिता और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा और मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक नया पाकिस्तान बनाना चाहती है। फारूक ने चदूरा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये बीजेपी की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की मानसिकता की वजह से पाकिस्तान का निर्माण हुआ था और अब वो एक नया पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान भाजपा और मोदी की जहरीली नीतियों का खुलासा होता है। गौरतलब है कि बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह के कहा था कि जो नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं उनकी जगह यहां नहीं है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+