वीडियो: मंत्री का इमोशनल अत्याचार, कुरान की कसम दिलाकर मांग रहे हैं वोट

कोई वोटरों को डांस बालाओं का डांस दिखाकर खुश करना चाहता है तो कोई हसीन सपने दिखाकर,लेकिन जम्मू कश्मीर के एक मंत्री ने तो इन सबको पीछे छोड़ कर लोगों को वोट के लिए कसम दिलाना ही शुरु कर दिया। इस बात का खुलासा हुआ सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड हुए एक वीडियो से।
इस वीडियो में उमर अब्दुल्ला सरकार की एकमात्र महिला मंत्री को एक बुजुर्ग से वोट मांगते हुए दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर की सामाजिक कल्याण मंत्री सकीना इटू अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुजुर्ग व्यक्ति से चुनाव में अपना समर्थन करने को कह रही हैं। वीडियो में सकीना बुजुर्ग व्यक्ति से कह रही हैं कि मैं आपकी बेटी की तरह हूं। आप कुरान की कसम खाएं कि अतीत की भांति इस चुनाव में भी हमें समर्थन देंगे।
इस वीडियों के सोशल नेटवर्किंग साइट पर आते ही ये जबरदस्त तौर पर वाइरल हो गया है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि मंत्री ने जो किया उसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है। मंत्री की करतूत और उसपर पार्टी का ये बयान उनकी सच्चाई को लोगों को सामने स्पष्ट तौर पर पेश कर रहा है। बस लोगों को जरुरत है इसे गौर से देखने की।












Click it and Unblock the Notifications