जम्मू-कश्मीर: पुलिस फायरिंग में महिला समेत 2 आतंकी ढ़ेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मरे गए हैं। इस मुठभेड़ में दो अलगाववादी गुरिल्ला मारे गए और एक नागरिक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खास खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के अस्ताना मोहल्ला काकपोरा को चारों ओर से घेर लिया।

सुरक्षाबलों की तैनाती देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। इस फायरिंग में सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरु कर दिया। जिससे निपटने के लिए सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां च लाई । इस हादसे में एक नागरिक के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications