कश्मीर में फिर लहराया गया पाकिस्तान का झंडा, मीजजाफर नजरबंद
श्रीनगर। एक बार फिर से घाटी में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया है। राजधानी श्रीनगर में अलगावादियों ने पाकिस्तान का झंडा लहरा कर देश विरोधी नारे लगाए। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूख की रैली में उनके समर्थकों ने ना केवल पाकिस्तान के झंडे लहराए बल्कि देश विरोधी नारे लगाए।

रैली का आयोजन मीरवाइज मौलवी फारूख की बरसी के लिए किया गया था। इसी दौरान उनके समर्थकों ने पाकिस्तान के झंडे को जमकर लहराया और पड़ोसी मुल्क के समर्थन में नारेबाजी की। इस घटना के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि इस तरह झंडा लहराना सीधे तौर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर हमला है।
मामला उठने के बाद हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कश्मीर में देश विरोधी नारे लगते रहे हैं। पिछले महीने ही अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में उनके समर्थकों से पाक के झंडे लहराए थे। जिसके बाद ये मामला काफी उछला था।












Click it and Unblock the Notifications