तस्वीरों में देखें जम्मू-कश्मीर में साल का पहला स्नोफॉल

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके बाद यहां के निवासियों ने रविवार सुबह मित्रों और रिश्तेदारों को बधाइयां दी। यह श्रीनगर शहर और बड़गाम, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, सोपोर, अनंतनाग, पुलवाना, शोपियां और कुलगाम सरीखे घाटी के अन्य प्रमुख कस्बों का पहला हिमपात है।

उधर लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला, मनाली और इसके आसपास के इलाकों में भी रविवार को इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में निचली पहाड़ियों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने यहां बताया कि बारिश और हिमपात से पारा कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

घाटी पिछले 20 दिनों से शुष्क मौसम के चलते कड़कड़ाती ठंड का सामना कर रही है। कश्मीर को राज्य के लद्दाख प्रदेश से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी देखी गई है। बनिहाल और पटनीटॉप क्षेत्रों में भारी हिमपात की वजह से रविवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। 300 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी यह सड़क घाटी और देश के अन्य हिस्सों के बीच संपर्क मार्ग है।

कश्मीर घाटी में बर्फ

कश्मीर घाटी में बर्फ

यहां के मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया, "मौजूदा मौसम रविवार दोपहर तक बना रहेगा। हमें इस अवधि के दौरान कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना है।"

लेह में भी तापमान गिरा

लेह में भी तापमान गिरा

श्रीनगर में शनिवार रात तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेह में रात्रि का तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि जम्मू शहर में आज तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

क्रिसमस से पहले सर्दी

क्रिसमस से पहले सर्दी

वहीं, क्रिमसस से पूर्व जबर्दस्त सर्दी की संभावना से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। शिमला के पास कुफरी, फागु और नरकंडा सरीखे पर्यटन स्थलों में भी हल्की बर्फबारी देखी गई। पहाड़ों पर गिरी बर्फ से हिल स्टेशन और मनोहर हो गए हैं।

250 किलोमीटर तक बर्फ

250 किलोमीटर तक बर्फ

यहां स्थित मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मनाली से 13 किलोमीटर ऊपर सोलंग की ढलानों और राज्य की राजधानी से 250 किलोमीटर ऊपर कल्पा में भी बर्फ गिरी है। मनाली में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शहर में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी देखी गई।

चंबा में भी हिमपात

चंबा में भी हिमपात

लाहौल और स्पीति जिले के केलांग सबसे ठंडे प्रदेश रहे। यहां पारा शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में छह सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया, जबकि चंबा जिले के सलूनी में 19 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+