CM मुफ्ती के घर में फहराया गया पाकिस्तानी झंडा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बार-बार पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आ रहा है। अब तक छह बार घाटी में पाक का झंडा फहराया जा चुका है। इस बार मामला सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद के घर का है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक रैली के दौरान अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह और समर्थकों ने शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान के झंडे फहराए हैं।

 mufti mohammed sayeed

सीएम के विधानसभा क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने से मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अलगाववादी नेता शब्बीर ने ये तक कह डाला है कि उन्हें पाकिस्तान के झंडे लहराने से कोई नहीं रोक सकता। आपको बता दें कि अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले हुर्रियत समर्थकों ने पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़पों के दौरान पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के झंडे लहराए गए थे। इसके बाद अलगाववादी नेता मीरवायज उमर फारूक के पिता की बरसी पर आयोजित रैली पाकिस्तानी झंडा लहराया गया था। पाक समर्थक नारे लगाने और पाकिस्तानी झंडा लहराने के आरोप में मसर्रत आलम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+