सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, अभिजीत बोले- 'ये किडनैपिंग है,जबरन खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: देशभर में चर्चा का विषय बने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। पुलिस जब उन्हें अस्पताल ले जाने पहुंची तो प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने वीडियो मैसेज में कहा है कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस जबरदस्ती वहां से लेकर अस्पताल गई है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वो अपने दोस्त के यहां मार्निंग में फ्रेश होने गए थे, तब सोनम वांगचुक पुलिस लेकर गई।

उन्होंने दावा किया है कि पुलिस ने अभिजीत दीपके को दोस्त के घर से बाहर नहीं निकलने दिया और CJP के प्रोटेस्ट करने वालों पर जंतर-मंतर पर बुरी तरह लाठीचार्ज किया गया है। अभिजीत दीपके ने अब देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से अपील की है कि आप अपने इलाके में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कीजिए।
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद उठा कदम
दिल्ली हाई कोर्ट ने दो दिन पहले सुनवाई के दौरान कहा था कि "हर नागरिक की जिंदगी बेहद कीमती है।" इसी के साथ अदालत ने सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज देने का निर्देश दिया था। शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर लगातार घोषणा की कि यह कार्रवाई अदालत के निर्देश और वांगचुक की गिरती सेहत को देखते हुए की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
