'मेरे साथ जो हुआ, वो उनके साथ न हो जाए', Swara Bhasker ने बताया सोनम वांगचुक पर क्यों चुप है बॉलीवुड, खोली पोल
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में जो सेलेब्स आगे आए हैं, उनमें स्वरा भास्कर का नाम सबसे पहले है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ छात्रों और सोनम वांगुचक की मांगों का सपोर्ट किया है बल्कि वह एक्टिविस्ट से मिलने के लिए जंतर-मंतर भी पहुंची थीं। स्वरा भास्कर ने स्टेज पर दिए गए अपने भाषण में सरकार को घेरा भी था।
सोनम वांगचुक और बॉलीवुड पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान
एक तरफ जहां शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर खुलकर अपनी बात लोगों के सामने रखी है। स्वरा भास्कर ने ये भी बताया कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स इस मामले को लेकर चुप क्यों बैठे हैं। इसके पीछे क्या कारण है?

स्वरा भास्कर ने बताया क्यों चुप है बॉलीवुड?
-द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया कि बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियां क्यों इस विरोध-प्रदर्शन से अभी तक दूर हैं। उन्होंने कहा कि अंजाम भुगतने के डर से कई एक्टर्स ने इस पर कुछ नहीं कहा है। स्वरा भास्कर ने कहा- मेरी हालत देख नहीं रहे हैं। बॉलीवुड के लोगों को पता है कि ज्यादा बोलने से स्वरा भास्कर के साथ जो हुआ था, वो हम सब के साथ भी हो जाएगा।
-स्वरा भास्कर ने आगे कहा- 2010- 2011 की बात अलग थी। सरकार अलग थी। उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया होगा, गलत चीजें करी होंगी लेकिन जिस हद तक ये सरकार चली जाती है। कार्यकर्ताओं और छात्रों को बिना बेल के, बिना किसी वजह के जेल में नहीं सड़ाया गया था। 84 साल के फादर स्टेन स्वामी जेल मैं मर गए। ये सरकार कुछ नहीं करेगी।
'सामाजिक मुद्दों को सपोर्ट करने के लिए सेलेब्स पर निर्भर न रहें'
-स्वरा भास्कर इस दौरान अपने सह कलाकारों के बारे में अलग-अलग राय देने और उन्हें जज करने से बचती नजर आईं। उन्होंने लोगों से साफ कहा कि वो सामाजिक मुद्दों को सपोर्ट करने के लिए सेलेब्स पर निर्भर न रहें।
-स्वरा भास्कर ने कहा- सेलिब्रिटीज पर इतना भरोसा मत करो। कोई मुद्दा इसलिए जरूरी नहीं हो जाता क्योंकि कोई सेलिब्रिटी उसका सपोर्ट करता है। वह मुद्दा अपने आप में ही अहमियत रखता है। मैं इस प्रदर्शन में एक मशहूर हस्ती के तौर पर नहीं बल्कि एक नागरिक और एक मां के तौर पर शामिल हुई हूं।
'ये प्रोटेस्ट मेरी बेटी का भी भविष्य है'
-स्वरा भास्कर ने आगे कहा- ये प्रोटेस्ट मेरी बेटी का भी भविष्य है। मैं नहीं चाहती कि मुझे देश छोड़कर गोल्डन वीजा पर दुबई जाने के लिए मजबूर होना पड़े। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी इसी देश में बड़ी हो, यहीं पढ़ाई करे और उसे भी वही मौके मिलें जो मुझे मिले थे।
-आपको बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम वांगचुक के लिए एक पोस्ट भी लिखा था और सपोर्ट जाहिर किया था। स्वरा भास्कर ने लिखा था- हमारे सभी बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कभी न थकने वाले सोनम वांगचुक सर आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। मेरा पूरा समर्थन और आभार।
आमिर खान-किरण राव समेत इन सेलेब्स ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने भी हाल ही में सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है और उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई है। आमिर खान ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सोनम वांगचुक जल्द ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। आमिर खान के अलावा अनुराग कश्यप, आयुष शर्मा, अदिति राव हैदरी, इमरान खान, किरण राव, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान, श्वेता तिवारी, विशाल ददलानी और सयाजी शिंदे समेत दर्जनों सेलेब्स, फिल्ममेकर्स और बाकी लोगों ने सोनम वांगचुक का जमकर सपोर्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
