श्रीनगर हवाई अड्डे पर MiG-21 की हुई आपात लैंडिंग, पायलट सुरक्षित
श्रीनगर। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर स्थित श्रीनगर हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया गया कि हवाई अड्डे पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिग 21 लड़ाकू विमान को आपातस्थिति में हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।

हालांकि इस घटना में पायलट के साथ ही किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण उसे श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतारा गया।
भेज दी गई थीं दमकल की गाड़ियां
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं विमान में आग तो नहीं लगी है इसलिए पहले ही रनवे पर दमकल भेज दिए गए थे।
इस घटना के बाद हवाई अड्डे से अन्य हवाई यात्राओं में देरी हुई।
इस घटना पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया वहीं रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी ने कहा कि वो जानकारी इकट्ठा करने के बाद कोई टिप्पणी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications