जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर BJP-PDP में सांठ-गांठ, CM पर फंसा पेंच
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। घाटी में मेल-जोल की सरकार बनेगी। सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच बातचीत जारी है। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पेच फंस गया है। पीडीपी के पास सबसे ज्यादा सीट है। ऐसे में वो चाहती है कि उसे मुख्यमंत्री का पद मिले। जबकि भाजपा सूबे में अपना सीएम चाहती है।

पीडीपी चाहती है कि मुफ्ती मुहम्मद सईद 6 साल के लिए सूबे के मुख्यमंत्री बनाए जाएं। भाजपा नेता राम माधव और पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। पीडीपी ने सरकार बनाने के लिए दूसरे विकल्प भी खुले रखे हैं। पीडीपी कांग्रेस से भी बातचीत कर रही है तो वहीं वह सज्जाद लोन और निर्दलीय विधायकों से भी बातचीत कर रही है।
आपको बता दें कि नेशनल कांग्रेस भी भाजपा से संपर्क बनाए हुए हैं। वो भाजपा को समर्थन देकर घाटी में सरकार बनाना चाहती है। इस समकरण को लेकर भी दोनों पार्टियों के बीच बातचीत हो रही है। सूत्रों की माने तो एनसी के विधायक भाजपा के शर्तों पर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि भाजपा के खाते में 25 सीटें तो एनसी के खाते में 15 सीटें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications