नेशनल कांग्रेस और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर भाजपा को घेरेगी PDP
श्रीनग।जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है। गठबंधन की रणनीति न तो भाजपा बना पाई है और न ही सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली पार्टी पीडीपी। अब पीडीपी महागठबंधन बनाकर भाजपा को घोरने की तैयारी कर रहा है।

पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर बनाने को लेकर नया फॉर्मूला तैयार किया है। सरकार के गठन के लिए वो अपनी धुर विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ 'महागठबंधन' बनाकर सरकार गठन का विचार पेश किया है।भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए पीडीपी ने ये फॉर्मूला तैयार किया है।
28 सदस्यों वाली पीडीपी ने पहली बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में मुंह खोला है। ये दोनों ही पार्टियां पीडीपी को समर्थन की पेशकश कर चुकी हैं। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर के बयान के बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी है कि क्या यह भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति तो नहीं है। वहीं भाजपा की ओर से निर्मल सिंह ने नई दिल्ली में आज रात कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों से बातचीत कर रही है और 'सभी विकल्प खुले हैं। पीडीपी ने सरकार बनाने को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications