जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में छिपे 3 आतंकी, फायरिंग जारी

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित कुलगाम के अरवानी गांव में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थित ईदगाह मोहल्ला में यह एनकाउंटर जारी है।

इससे पहले सुरक्षा बलों को जब आतंकियों की मौजूदगी का पता चला तो इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी अब तक मिली जानकारी के अनुसार यहां 3 आंतकी एक बिल्डिंग में फंसे हैं। अरवानी के ईदगाह मोहल्ला में भारी गोलाबारी जारी है।

जम्मू और कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, 3 आतंकियों को घेरा

इस घटना पर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुनीर खान ने कहा कि आतंकवादियों ने वीडियो से धमकाया, हमारे पुलिस जवानों को हतोत्साहित कर दिया, लेकिन हम इस तरह के प्रचार से निपटने में सक्षम हैं।

खान ने कहा कि कुलगाम आपरेशन है, हम आतंकवादियों की फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। खाने ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की मौजूदगी, विशेष रूप से स्थानीय लोगों की, उत्तर कश्मीर की तुलना में ज्यादा है।

मंगलवार को 9 आतंकी हमले

इससे पहले मंगलवार को कश्‍मीर घाटी एक के बाद एक हुए नौ आतंकी हमलों से दहल गई थी। इनमें से चार आतंकी हमलों की जिम्‍मेदारी जैश-ए-मोहम्‍मद और अल-उमर आतंकी संगठनों ने ली थी।

अल-उमर आतंकी संगठन का सरगना मुश्‍ताक जरगर है। जरगर ने कहा है कि उसने जैश के साथ मिलकर त्राल, पुलवामा, अवंतिपोरा और सराफ कादाल में हुए आतंकी हमलों को अंजाम दिया था।

जरगर ने कश्‍मीर मॉनिटर के साथ बातचीत में कहा था कि आने वाले दिनों में घाटी में और आतंकी हमले होंगे। उसने कहा कि अल-उमर और जैश-ए-मोहम्‍मद कश्‍मीर में मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दियाऔर वे आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+