जम्मू-कश्मीर: चेरादारी मुठभेड़ मामले में उग्रवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार, AK-47 के 24 राउंड बरामद

चेरादारी मुठभेड़ मामले में पुलिस ने बारामूला जिले से उग्रवादियों के तीन और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों के पास से एक ग्रेनेड और एके-47 के 24 राउंड बरामद किए गए हैं।

श्रीनगर, 8 नवंबर। चेरादारी मुठभेड़ मामले में पुलिस ने बारामूला जिले से उग्रवादियों के तीन और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों के पास से एक ग्रेनेड और एके-47 के 24 राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में एडीपी पर हुए हमले के बाद मुठभेड़ में FIR संख्या 232/21 यू/एस 307 आईपीसी 7/27 ए एक्ट की जांच के दौरान, बारामूला पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस ने इन तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

Cheradari encounter case

इन तीनों के नाम गुलशनाबाद आजादगंज निवासी असगर मजील लोन पुत्र अब मजीद, बाग ए इस्लाम बारामूला निवासी आसिफ गनी पुत्र जीएच रसूल और सईद करीम बारामूला निवासी फैजान रसूल गोजरी पुत्र जीएच रसूल हैं। प्रवक्ता ने बताया सहयोगियों में से एक असगर मजीद के खुलासे के बाद सेना ने इन आतंकियों के पास से एक ग्रेनेड और एके-47 के 24 राउंड बरामद किए। मामले की आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+