एक ही परिवार के 5 लोगों पर कथित गौरक्षकों का हमला, 9 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा
पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उनके विरोध के बाद भी उनके बेड़े में शामिल गाय, भेड़ और बकरियों को अपने साथ लेकर चले गए। घायलों में 9 साल शम्मी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर में एक ही परिवार के पांच लोगों पर कथित गौरक्षकों ने हमला करके घायल कर दिया। हमलावरों ने गौरक्षा के नाम पर किए गए इस हमले में नौ साल की एक बच्ची को भी नहीं बख्शा। बच्ची समेत पांचों लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सख्त कार्रवाई के निर्देश
पूरा मामला जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को एक खानाबदोश परिवार अपने पशुओं के साथ तलवार क्षेत्र के पास से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि कथित गौरक्षकों के एक समूह ने इस दौरान उन पर लोहे छड़ों से हमला कर दिया। इन लोगों ने परिवार में शामिल पांच लोगों की जमकर पिटाई की। पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उनके विरोध के बाद भी उनके बेड़े में शामिल गाय, भेड़ और बकरियों को अपने साथ लेकर चले गए। घायलों में 9 साल शम्मी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे कई फ्रैक्चर की वजह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द ही उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख एसपी वैद ने बताया कि हमने ऊधमपुर रेंज के डीआईजी को कहा है कि वो इलाके का दौरा करें और इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों पर सख्ता कार्रवाई करें। पीड़ित परिवार की मानें तो उनके साथ जो कुछ हुआ उसे वो कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने हमें बेदर्दी से पीटा। किसी तरह से हमने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले के दौरान हमारा 10 साल का एक बच्चा कहीं गायब हो गया है। हमलावरों की कोशिश हमें मारकर पास बह रही नदी में फेंकने की थी। जानकारी के मुताबिक बकरी, भेड़ के अलावा ये परिवार करीब 16 गाय के साथ जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनके पास कुत्ते भी थे लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। उसे भी अपने साथ लेकर गए।












Click it and Unblock the Notifications