शहीद ASI मुश्ताक अहमद का शव देख टूटा परिवार, प्रोटोकॉल भूल पुलिसवाले भी लोगों को संभालने में जुटे

श्रीनगर, 14 जुलाई। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा चल रही है और अमरनाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इन तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए आतंकियों ने श्रीनगर के लाल बाजार चेकप्वाइंट पर सब इंस्पेक्टर को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने एएसआई मुश्ताक अहमद को गोली मार दी। मुश्ताक अहमद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं, जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुश्ताक अहमद का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जिस तरह से परिवार शव को देखकर बुरी तरह टूटा उसे देखकर किसी के भी आंख से आंसू छलक सकते हैं।

हर कोई बुरी तरह से टूटा

हर कोई बुरी तरह से टूटा

एएसआई मुश्ताक अहमद का शव जब उनके घर पहुंचा तो उनके परिवार के लोग बुरी तरह से टूट गए। पार्थिव शरीर को देखकर परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया, पूरा माहौल शोक में डूब गया। घर की महिलाएं अपनी छाती पीट-पीटकर रोने लगी, खुद को काबू नहीं कर सकी और रोते-रोते जमीन पर गिर गईं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को संभालने की कोशिश की लेकिन परिवार इस दुख के पहाड़ को सहन नहीं कर सका।

टू गए सारे प्रोटोकॉल

टू गए सारे प्रोटोकॉल

जिस तरह से लोग शव को देखकर छाती पीट-पीटकर रो रहे थे, उसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए। परिवार को संभालने के लिए पुलिसवालों के सभी प्रोटोकॉल टूट गए। क्या सिपाही क्या अधिकारी हर कोई परिवार को सांत्वना देने में उन्हें संभालने में जुट गया। हर कोई परिवार वालों को संभालने की कोशिश कर रहा था, उनके आंसू रोकने की कोशिश कर रहा था, उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहा था।

पुरुष भी खुद को नहीं संभाल सके

पुरुष भी खुद को नहीं संभाल सके

पार्थिव शरीर के पास परिवार की महिलाएं फूट-फूटकर रो रही थीं। यहां तक कि परिवार के पुरुष भी खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। सोशल मीडिया पर शोक संतप्त परिवार का वीडियो सामने आया है, लोग इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, इस दृश्य को देखकर किसी का भी दिल फट जाएगा, ईश्वर इतना दुख किसी परिवार को ना दे। दूसरे यूजर ने लिखा अल्लाह परिवार को इस दुख को झेलने की ताकत दे।

आतंकियों ने मारी थी गोली

आतंकियों ने मारी थी गोली

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकियों ने नाका पर फायरिंग कर दी। आतंकियों ने लालबाजार स्थित जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल के पास नाके पर फायरिंग की, जिसमे तीन पुलिसकर्मियों को गोली लग गई। जिसमे एएसआई मुश्ताक अहमद, हेड कॉन्स्टेबल फयाज अहमद, एसपीओ अबू बकर को घायल हो गए। एएसआई मुश्ताक अहमद की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हमले

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हमले

पुलिस ने बताया कि मुश्ताक अहमद इस हमले में शहीद हो गए, जबकि बाकी के दो जवानों का इलाज चल रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, बावजूद इसके आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे। गौर करने वाली बात है कि दो साल पहले आबिद मुश्ताक लोन का शव कुलगाम में 28 अप्रैल 2020 में पाया गया था। पुलिस ने कहा था कि आतंकियों ने इनकी हत्या की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+