कश्मीर में कड़कड़ाती ठंड में बर्फीली चोटियों के बीच डांस कर बीएसएफ के जवानों में मनाया बिहू, देखें Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सेना के जवान कश्मीर की बर्फीली चोटियों के बीच हाड़ कपा देने वाली ठंड में लोग गीत पर डांस कर बिहू मनाते दिख रहे हैं।
श्रीनगर, 16 जनवरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सेना के जवान कश्मीर की बर्फीली चोटियों के बीच हाड़ कपा देने वाली ठंड में लोग गीत पर डांस कर बिहू मनाते दिख रहे हैं। इस वीडिको को बीएसएफ कश्मीर के ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस क्लिप में जवान जिस तरह से डांस कर रहे हैं, वह उनके अमर जज्बे और कठिन से कठिन मौसम में भी उनके अटल धैर्य की याद दिलाता है।
Recommended Video

इस क्लिप में सैनिकों को बिहू के त्योहार पर नाचते और जश्न मनाते देखा जा सकता है। बिहू जनवरी और फरवरी में असम और उत्तर-पूर्वी भारत में मनाया जाने वाला फसल उत्सव है। कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शूट किए गए इस वीडियो में सेना के जवानों को शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में उत्साह से नाचते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कलयुग का 'श्रवण कुमार'... पिता को वैक्सीन लगवाने पीठ पर बिठाकर 12 किलोमीटर पैदल चला बेटा
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- पहाड़ और बर्फ के पहाड़, अंधाधुंध बर्फीला तूफान, ठंड का तापमान,24 घंटे चौकसी #LoC का तनाव, घरों से दूर यह सब बीएसएफ सैनिकों को थोड़ा डांस करने और और #केरन सेक्टर #ForwardArea में FDL में #Bihu मनाने से नहीं रोक पाया।
लोग जमकर कर रहे कमेंट
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग सेना के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर जवानों को बिहू की बधाई दी। एक यूजर ने लिखा- हैप्पी भोगाली बिहू....जय हिन्द












Click it and Unblock the Notifications