मां-बाप की बात मान इस आतंकी ने भारतीय सेना के सामने किया सरेंडर
कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के बीच लश्कर का आतंकी पकड़ा जाना सेना के लिए बड़ी कामयाबी है।
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित सोपोर में आंतकी उमर खालिक को गिरफ्तार किया गया। दरअसल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी खालिक की इस गिरफ्तारी के पीछे उसकी मां का हाथ है।
बताया जा रहा है कि खालिक ने ऐसा अपनी मां के कहने पर किया। इन्टेलीजेन्स से मिली रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने इस आतंकी की स्थिति का पता लगाना शुरू किया।
इस दौरान पता चला कि वो सोपोर के दूरदारज इलाके में छिपा है। सेना ने उसे खुद से सरेंडर करने का मौका दिया लेकिन खालिक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

(उमर खालिक से बरामद हथियार)
तब लिया मां को बुलाने का फैसला
इसके बाद सेना ने फैसला किया कि इस मामले में खालिक की मां की मदद ली जाए, जो खालिक के छिपने वाली जगह से पांच किलोमीटर की दूरी पर रहती थी।
खालिक की मां को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ी और वो खुद सेना की मदद करने को तैयार हो गईं।
खालिक की मां को छिपने वाली जगह ले जाया गया जहां उसकी मां ने उससे अपील की कि वो सेना के सामने सरेंडर कर दे लेकिन वो तैयार नहीं हुआ।
पिता को भी बुलाया गया
ऐसे में सेना को लगा कि खालिक को सरेंडर कराने के लिए उसकी खुशामद करनी होगी जिसके बाद फैसला लिया गया कि उसके पिता को भी लाया जाए।
खालिक के सरेंडर करने से पहले इस पूरे घटना क्रम में करीब 2 घंटे लगे। खालिक के सरेंडर करने के बाद पूरे इलाके को यह सुनिश्चित करने के लिए घेरा लिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
लश्कर के इस आतंकी से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।
पाकिस्तान में चल रहे लश्कर के आतंकी कैंपों का भी खुलासा होना मुमकिन है। इतना ही नहीं, पूछताछ में यह बात भी सामने आ सकती है कि क्या लश्कर भारत में किसी बड़े हमले की फिराक में था या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications