केरन में 12वें दिन भी मुठभेड़ जारी, सेना ने मार गिराए 4 आतंकी

इस मुठभेड़ के दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया। इन आतंकियों से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। तीन एके-47, भारी मात्रा में गोला-बारूद और वायरलेस सेट बरामद किए हैं। इससे पहले सेना ने केरन सेक्टर में एलओसी से सटे गुजर्रतूर में तीन आतंकियों को मार गिराया था। आतंकवादी लगातार भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने में जुटे हुए है जबि सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने साफ किया है कि केरन में करगिल जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई है।
जहां पाकिस्तानी सेना के सहयोग से करीब 40 आतंकवादी सैनिकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आतंकियों को जल्द ही खदेड़ दिया जायेगा। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने इस बात से भी इंकार किया कि सेना की किसी चौकी या बंकर पर आतंकवादियों और उनके संदिग्ध पाकिस्तानी सहयोगियों ने कब्जा किया है।












Click it and Unblock the Notifications