Subhashree Ganguly: कौन हैं सुभाश्री गांगुली? Messi के साथ तस्वीर देख क्यों गुस्सा हुए लोग? ममता से है कनेक्शन
Subhashree Ganguly Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारत दौरा जितना भव्य बताया गया था, उतना ही विवादों में भी घिर गया। 14 साल बाद भारत आए मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचे। यहां उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन होना था और सॉल्ट लेक स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया। लेकिन मेसी के कोलकाता में कुछ ही देर रुककर हैदराबाद रवाना हो जाने से हजारों फैंस नाराज हो गए।
इसी बीच एक तस्वीर ने आग में घी डालने का काम किया। यह तस्वीर थी बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली की, जो मेसी के साथ नजर आईं। सुभाश्री गांगुली ममता बनर्जी की पार्टी सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक राज चक्रवर्ती की पत्नी भी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सुभाश्री गांगुली के मेसी से मिलने पर विवाद क्यों हो रहा है। साथ में ये सुभाश्री गांगुली की प्रोफाइल के बारे में भी जानेंगे।

सुभाश्री गांगुली की मेसी के साथ फोटो और ट्रोलिंग की शुरुआत
मेसी के दौरे को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह था। लोगों ने हजारों रुपये के टिकट खरीदे और घंटों इंतजार किया। लेकिन जब मेसी कुछ मिनट रुककर चले गए, तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। सॉल्ट लेक स्टेडियम से सामने आए वीडियो में दर्शक कुर्सियां और बोतलें फेंकते नजर आए। हालात इतने बिगड़े कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से अव्यवस्था पर दुख जताते हुए माफी मांगनी पड़ी।
इसी कार्यक्रम के दौरान सुभाश्री गांगुली की लियोनल मेसी के साथ तस्वीर सामने आई। तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और इसके साथ ही ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि जो फैंस महंगे टिकट लेकर घंटों खड़े रहे, उन्हें मेसी की झलक तक नहीं मिली, जबकि वीवीआईपी लोगों ने आराम से उनके साथ तस्वीरें खिंचवा लीं।
एक नाराज फैन ने कहा कि उसने 12 हजार रुपये का टिकट खरीदा था, लेकिन मेसी की जगह सुभाश्री गांगुली को देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे वीआईपी कल्चर बताते हुए जमकर आलोचना की।
सुभाश्री गांगुली ने दी सफाई
बढ़ते विवाद के बीच सुभाश्री गांगुली ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेसी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे वहां बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि GOAT इंडिया टूर में बंगाली सिनेमा को रिप्रेजेंट किया। इस तस्वीर में मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी नजर आए।
कौन हैं सुभाश्री गांगुली (who is Subhashree Ganguly)
सुभाश्री गांगुली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1990 को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2006 में टीवी रियलिटी शो आनंदलोक नायिकेर खोजे जीतकर पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने ओड़िया फिल्म Mate Ta Love Helare से एक्टिंग डेब्यू किया और फिर बंगाली फिल्मों में कदम रखा।

ममता बनर्जी से कनेक्शन और विधायक पति!
सुभाश्री गांगुली तृणमूल कांग्रेस के विधायक और मशहूर निर्माता निर्देशक राज चक्रवर्ती की पत्नी हैं। राज चक्रवर्ती मौजूदा समय में विधायक हैं और सुभाश्री को कई मौकों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कार्यक्रमों में देखा गया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या राजनीतिक कनेक्शन की वजह से उन्हें मेसी के कार्यक्रम में खास पहुंच मिली।
सुभाश्री और राज चक्रवर्ती की मुलाकात फिल्म Abhimaan के दौरान हुई थी। दोनों ने 6 मार्च 2018 को सगाई की और 11 मई 2018 को शादी की। सितंबर 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ और नवंबर 2023 में वे बेटी के माता-पिता बने।

सुभाश्री गांगुली करियर: हिट फिल्मों का लंबा सफर
सुभाश्री ने Bajimaat से पहली बार लीड रोल निभाया। इसके बाद Challenge, Paran Jai Jaliya Re, Romeo, Khokababu, Khoka 420, Boss, Game, Ami Shudhu Cheyechi Tomay, Abhimaan, Boss 2, Nabab, Chalbaaz, Parineeta, Dharmajuddha, Boudi Canteen, Babli, Shontaan, Grihapravesh और Dhumketu जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वह बंगाली सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
कुल मिलाकर मेसी का भारत दौरा यादगार बनने के बजाय विवादों में उलझ गया। सुभाश्री गांगुली के साथ खिंची एक तस्वीर ने वीआईपी कल्चर और आम फैंस की उपेक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications