सानिया मिर्ज़ा मुंबई आने पर किसके साथ रुकती हैं? इस खास इंसान के घर पर होता है इंतजाम
Sania Mirza: शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। वहां उनका कम भी चलत है और अच्छा जीवन भी चल रहा है। ऐसा नहीं है कि सानिया मिर्ज़ा भारत में नहीं आती हैं लेकिन उनका घर दुबई में ही हैं और बेटे के साथ वह अच्चा समय बिताती हैं।
उधर उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक भी दुबई में रहते हैं लेकिन वह फिर से शादी कर चुके हैं और अपनी नई पत्नी के साथ रहते हैं। सानिया मिर्ज़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन भी मनाया है। दुबई के अलावा मुंबई में उनका आना-जाना रहता है। कुछ करीबी लोग मुंबई में रहते हैं।

मुंबई आने पर सानिया मिर्ज़ा कहाँ रहती हैं? यह एक बड़ा सवाल है और इसका जवाब भी मिला है। सानिया मिर्ज़ा अपने एक बेहद करीबी इंसान के घर पर रुकना पसंद करती हैं। सानिया के सामने ही इस शख्स ने इसका खुलासा किया था कि वह मेरे घर पर ही रुकती हैं।
पूर्व भारतीय टेनिस सनसनी के मुंबई में कुछ फ्रेंड्स हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान भी उनमें से एक हैं और वह सानिया मिर्ज़ा की खास मित्र हैं। फराह ने ही इस बारे में खुलासा किया था कि सानिया जब मुंबई आती हैं, तो मेरे घर पर रुकना पसंद करती हैं। उनको होटल में रहना अच्छा नहीं लगता।
फराह खान ने यह खुलासा एक बार कपिल शर्मा शो में किया था। उस दौरान फराह के साथ सानिया मिर्ज़ा भी आई हुई थीं। हाल ही में सानिया मिर्ज़ा को दुबई स्पोर्ट्स का एम्बेसडर बनाया गया है। यह सानिया के अलावा भारत के लिए भी गर्व की बात है।
सानिया मिर्ज़ा का दुबई में अपना भी काम चलता है। उनकी एकेडमी वहां है। टेनिस के गुर सीखने वाले बच्चे वहां आते हैं। शोएब मलिक से तलाक होने के बाद सानिया ने खुद को टूटने नहीं दिया और और अपने काम में काफी व्यस्त हो गईं। फैन्स का भी उनको पूरा समर्थन रहता है।












Click it and Unblock the Notifications