Sania Mirza ने खास शख्स के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस के सामने कबूली ये बड़ी बात
Sania Mirza Share Instagram Story: महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 19 नवंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेला। इस मैच में उन्हें बोटिक वान डी जैडस्चुल्प से हार का सामना करना पड़ा, जो 80वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। नडाल को यह मुकाबला 6-4, 6-4 से हारना पड़ा। इस हार के बावजूद राफेल नडाल ने अपने दमदार करियर का शानदार अंत किया।
नडाल की आंखों में आ गए थे आंसू
इस मैच के बाद जब 10,000 दर्शक और नडाल का परिवार खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे थे तो नडाल की आंखों में आंसू आ गए। उनके भावुक क्षणों में यह नजारा दिल छूने वाला था। इसी दौरान जब डेविस कप के मुकाबले में राष्ट्रगान बजा तो नडाल और भी भावुक हो गए थे। नडाल के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं जो उन्हें चीयर करने के लिए मैच देखने आते रहते हैं।

सानिया ने कही दिल की बात
राफेल नडाल का नाम टेनिस की दुनिया में एक महान खिलाड़ी के रूप में लिया जाता है। उन्होंने पिछले महीने ही संन्यास का ऐलान किया था। पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर नडाल के साथ एक स्टोरी शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्या अविश्वसनीय चैंपियन रहे हैं आप, आपके साथ उसी युग में खेलना सम्मान की बात थी।
शानदार रहा है नडाल का करियर
राफेल नडाल ने अपनी करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। साल 2005 में उन्होंने फ्रेंच ओपन के पहले प्रयास में ही खिताब जीतकर टेनिस की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक फ्रेंच ओपन में अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखा, जहां उन्होंने 2005 से 2008 तक और फिर 2010 से 2022 तक कई बार विजेता बने।
नडाल ने अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में भी सफलता हासिल की। उन्होंने 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009, 2022), 2 बार विंबलडन (2008, 2010), और 4 बार यूएस ओपन (2010, 2013, 2017, 2019) का खिताब भी जीता।












Click it and Unblock the Notifications