'तुम उसकी पूरी दुनिया हो', Sania Mirza ने किया इमोशनल पोस्ट, जुंबा पर आई दिल की बात
Sania Mirza Instagram Story: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। सानिया का यह पोस्ट मातृत्व की खूबसूरती को बखूबी बयां करता है। यह पोस्ट उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। सानिया मिर्जा इससे पहले भी कई बार अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रही हैं।
सानिया ने शेयर की खास स्टोरी (Sania Mirza Instagram Story)
सानिया ने अपने बेटे इजहान की मासूमियत और उसकी शरारतों को बेहद खूबसूरत शब्दों में लिखा कि वो चलते नहीं, दौड़ते हैं। बैठते नहीं, चढ़ते हैं। फुसफुसाते नहीं, दहाड़ते हैं। लेकिन इसी शोरगुल के बीच वो आपको अपने गाल पर किस करके याद दिलाते हैं कि आप उनकी पूरी दुनिया हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपने कभी किसी लड़के को नहीं पाला है, तो आप नहीं समझ सकते कि वे कितनी खूबसूरत किस्म की 'कैओस' लेकर आते हैं।

बेटे के साथ समय बिताती हैं सानिया
सानिया का यह पोस्ट मातृत्व की गहराई और मां-बेटे के रिश्ते की नज़ाकत को बताने का काम करता है। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन 2024 में उनके तलाक की खबरों ने सबको चौंका दिया। सानिया अब अपने बेटे इजहान के साथ जिंदगी जी रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ खूबसूरत पल शेयर करती रहती हैं।
सानिया के पास है कितनी दौलत?
सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और डबल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रही हैं। उन्हें पद्म भूषण और राजीव गांधी खेल रत्न जैसे सम्मान भी मिले हैं। सानिया की नेटवर्थ करीब 210 करोड़ आंकी जाती है। ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और टेनिस करियर से उन्होंने बड़ी कमाई की है। टेनिस से संन्यास के बाद भी सानिया टीवी शोज़ और इवेंट्स में नज़र आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications