'मेरा दिल उनके लिए दुखी,' सानिया मिर्जा ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का समर्थन, दिल्ली पुलिस को क्या कहा?
Sania Mirza: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की प्रतिक्रिया आई है। सानिया ने एक लंबा नोट लिखकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बात रखी है। उनसे पहले उनकी बहन अनम मिर्जा की प्रतिक्रिया भी आई थी।
20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च का प्रयास कर रही भीड़ को रोक दिया था। उस समय पथराव देखने को मिला था। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। बाद में इंस्टाग्राम पर दोनों तरफ के कई वीडियो सामने आए थे।

सानिया मिर्जा ने किया पोस्ट
भारत छोड़कर दुबई में रहने वाली सानिया मिर्ज़ा ने लिखा कि मैसेज हमारे देश के भविष्य यानी छात्रों की वास्तविक चिंताओं के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए है। छात्र NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों बिताते हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जो कुछ सहा है, उसे देखकर मेरा दिल उनके लिए दुखी है।
सानिया ने यह भी लिखा कि उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए और उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी निराशा और असंतोष को गंभीरता से संबोधित किया जाना चाहिए तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लागू किए जाने चाहिए। हमारे समाज में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। हम सभी को मिलकर ऐसा सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना चाहिए, जो हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाए।
सानिया की बहन अनम ने भी उनसे पहले कुछ इसी तरह का एक पोस्ट डाला था। गौरतलब है कि अनम मिर्जा के ससुर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस के सांसद रहे हैं। अजहर के बेटे मोहम्मद असद्दुदीन से अनम मिर्जा की शादी हुई है।
कम ही देती हैं सानिया मिर्जा अपनी प्रतिक्रिया
आम तौर पर सानिया मिर्जा को भारत में होने वाले मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कम ही देखते हैं। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनकी तरफ से कोई पोस्ट नहीं किया गया था। CJP प्रोटेस्ट की पोस्ट में सानिया ने पत्थरबाजी में घायल पुलिसवालों के लिए कुछ नहीं लिखा।


Click it and Unblock the Notifications
