Sania Mirza ने खुद को फिट रखने के लिए बनाया धांसू प्लान, फैंस के सामने किया बड़ा ऐलान

Sania Mirza Retirement: भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी और नए अनुभवों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि वह अब प्रोफेशनल टेनिस खेल नहीं रहीं, लेकिन वह अभी भी खेलों से जुड़ी हुई हैं। उनका नया शौक पिकलबॉल है, जो उनके शरीर के लिए टेनिस की तुलना में हल्का खेल है।

खुद को फिट रखने में मिलती है मदद (Sania Mirza Retirement)

सानिया मिर्जा ने भले ही टेनिस रैकेट छोड़ दिया हो लेकिन खेलों से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में सानिया ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेलों में एक नया जुनून पाया है और साथ ही एक मां और कामकाजी महिला होने के नाते अपने जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह टेनिस खेलती थीं, तब भी उनका जीवन संतुलित था, लेकिन अब उन्हें एक नया संतुलन बनाना है।

Sania Mirza 1

टेनिस के बाद ले रही हैं पिकलबॉल का आनंद

38 साल की सानिया ने बताया कि एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम बहुत जरूरी होता है, जिससे वह अपने काम, परिवार और खेल के बीच समय को ठीक से बांट पाती हैं। वह कहती हैं कि समय का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी है। रिटायरमेंट के बाद भी वह खेलों से जुड़ी हैं और टेनिस के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में महिला आईपीएल के साथ भी जुड़ी रही हैं। अब वह पिकलबॉल का हिस्सा बनकर अपने नए सफर का आनंद ले रही हैं।

दुबई में ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल ओपन में लिया हिस्सा

सानिया के मुताबिक वह हफ्ते में एक बार पिकलबॉल खेलती हैं और इसे बहुत एन्जॉय करती हैं। इससे उन्हें फिट रहने और खेल से जुड़ने रहने में भी मदद मिलती है। फिटनेस के लिए खेल के अलावा सानिया एक्सरसाइज पर भी फोकस करती रही हैं। सानिया ने हाल ही में दुबई में ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल ओपन में हिस्सा लिया और इस खेल को बढ़ावा देते हुए कहा कि पिकलबॉल बहुत जल्द और भी लोकप्रिय और पेशेवर होगा। यह खेल मज़ेदार होने के साथ-साथ लोगों को जोड़ने वाला है।

बेटे के साथ समय बिताना है पसंद

एक मां के तौर पर सानिया अपने बेटे इज़हान के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मां होने के नाते ग्लानि होती है, लेकिन वह अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर ध्यान देती हैं। वे साथ में फिल्में देखते हैं, उसके फुटबॉल मैच जाते हैं और परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+