सानिया मिर्ज़ा ने की भारत सरकार से खास मांग, सबके सामने सुनाई अपनी पीड़ा, जानें क्या है मामला
Sania Mirza: भारतीय खेल जगत में सानिया मिर्ज़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। महिला टेनिस में भारत के लिए सानिया ने सफलता के कई झंडे गाड़ने का काम किया। क्रिकेटर पति शोएब मलिक से अलग होने के बाद उनके जीवन में भी दुखों का पहाड़ देखने को मिला लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
सानिया मिर्ज़ा बेटे इजहान को लेकर अकेले ही दुबई में रहती हैं और भारत में भी उनका आना-जाना चलता रहता है। इस बीच सानिया मिर्ज़ा ने भारत सरकार से एक ऐसी मांग की है, जिसकी तारीफ भी हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सानिया ने खेल के लिए अहम बातों का जिक्र किया है।

रिपब्लिक टीवी के एक पॉडकास्ट कार्यक्रम में सानिया मिर्ज़ा को जब भारत को खेलों का देश बनाने के लिए सुझाव के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब शानदार था। सानिया से पूछा गया कि सरकार को क्या करना चाहिए? उनके जवाब से वहां हॉल में बैठे हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
आंध्रा के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी वहां थे, सानिया ने कहा कि जब मैं बड़ी हो रही थी, तब चन्द्रबाबू नायडू (आंध्रा के) मुख्यमंत्री थे, जो अभी मेरे सामने बैठे हैं। साल 2000 की बात मैं कर रही हूँ। हमारा राज्य उन कुछ राज्यों में शामिल था, जहाँ खेलों के लिए स्टेडियम थे, इन्फ्रास्ट्रक्चर था, हमने नेशनल गेम्स भी होस्ट किये थे। मेरी उनसे अच्छी बातचीत भी होती थी।
Sania Mirza ने कही गहरी बात
सानिया ने कहा कि हमें स्पोर्टिंग नेशन बनने के लिए हमारे पास ऐसा सिस्टम होना चाहिए, जो देश में हर गेम को सपोर्ट करे। दुर्भाग्य से हम क्रिकेटिंग नेशन हैं। जाहिर सी बात है कि स्पोर्टिंग नेशन बनने के लिए सिस्टम सरकार से राज्य और फिर प्लेयर्स में आता है। पेरेंट्स को भी इसके बारे में पता होना चाहिए। मेरे समय मेरे पैरेंट्स को पता नहीं था। मेरा मन टेनिस खेलने का था, तो उनका कहना था ठीक है। हमें क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में आगे बढ़ने के लिए एक सिस्टम बनाना पड़ेगा।
Sania Mirza ने सरकार की तरफ किया इशारा
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा ने अपनी बातों से सरकार की तरफ इशारा कर दिया कि सभी खेलों के लिए कुछ करना पड़ेगा। तभी भारत हर गेम में अन्य देशों की तरह आगे बढ़ पाएगा। सानिया दुबई में खुद की टेनिस एकेडमी भी चलाती हैं और बच्चों को इस गेम के लिए तैयार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications