Sania Mirza: बंगाली खाने में सानिया मिर्जा को क्या-क्या है पसंद? थाली देख खुद को रोक नहीं पाएंगे आप!
टेनिस से रिटायरमेंट के बाद सानिया मिर्जा अब जिंदगी के अलग स्वाद ले रही हैं। इन दिनों उनका दिल बंगाली खाने पर आ गया है। हाल ही में उन्होंने जो थाली शेयर की, उसे देखकर हर फूड लवर का मुंह पानी से भर जाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनकी ट्रैवल जर्नी से लेकर एक जबरदस्त बंगाली थाली तक की झलक देखने को मिली।
सानिया की थाली में जो कुछ दिखा, वो किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं था। उनकी थाली में बासंती पुलाव, सरसों में पका हिलसा (Shorshe Ilish), मलाई में पकी झींगे (Chingri Malai Curry), क्रिस्पी फिश फ्राई, लुचि (पूरी जैसा बंगाली फ्लैटब्रेड) बेगुन भजा (तला हुआ बैंगन), पातुरी (पत्ते में लपेटी मछली), बंगाली दाल, सब्जियां और चटनी सजी थी। यानि अगर आप खाने के दीवाने हैं, तो ये थाली देखकर आपकी जीभ अपने आप स्वाद के चौके-छक्के मारने लगेगी।

'फूड इज माय हैप्पी प्लेस' - सानिया का फूडी कनफेशन
अपनी पोस्ट में सानिया ने बताया कि ये कुछ दिन उनके लिए वाकई 'Whirlwind यानी मजेदार रहे। उन्होंने लिखा-कुछ तूफानी/भागदौड़ भरे दिनों के बाद अब वापस अपनी जगह (घर/बेस) पर लौट आई हूं।' और इसके साथ उन्होंने बताया कि ये खाना उनके लिए सिर्फ पेट भरने का नहीं, एक एक्सपीरियंस था।
टीम के साथ आम पन्ना पार्टी
सिर्फ खाना ही नहीं, सानिया और उनकी टीम ने गर्मी को मात देने के लिए 'कुल्हड़' में आम पन्ना भी चखा। इंस्टाग्राम पर उनकी ये फोटो भी फैंस को काफी पसंद आई।
सानिया मिर्जा का ये ट्रैवल-फूड अपडेट बता गया कि चाहे वो रैकेट थामें या चम्मच- स्टाइल और एनर्जी दोनों कभी कम नहीं होते। उनके लिए खाना सिर्फ स्वाद नहीं, एक्सपीरियंस है, और उन्होंने साबित कर दिया कि असली खिलाड़ी हर चीज़ को पूरे दिल से जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications