'मुझे उम्मीद है कि आपको खुश रहने के लिए समय मिलेगा', आखिर किसके लिए सानिया मिर्जा ने कही ऐसी बात

Sania Mirza latest Instagram Post: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सानिया मिर्जा अक्सर इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा तस्वीर के साथ-साथ वीडियो भी शेयर करने का काम करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

सानिया मिर्जा ने शेयर की पोस्ट

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा पर फैंस की पैनी नजर है। दूसरी तरफ सानिया भी फैंस के सामने खुलकर अपनी बात रख रही हैं। अपने सोशल मीडिया के जरिए सानिया मिर्जा ने भविष्य में खुशियों की उम्मीद जताई है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल के बाद सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का संकेत दिया है।

Sania Mirza 1

सानिया का पोस्ट हुआ वायरल

सानिया मिर्ज़ा के सोशल मीडिया पोस्ट उनके फैंस और फ़ॉलोअर्स का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। टेनिस कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह को लेकर मिलने वाली अपडेट को जानने के लिए फैंस उत्सुकता से इंतजार करते हैं। सानिया मिर्जा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आशा है कि आप खुश हैं, उम्मीद है कि आपको खुश रहने के लिए समय मिलेगा, न कि केवल मजबूत होने के लिए..। सानिया के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

तलाक के बाद बदला जीने का तरीका

पिछले कुछ समय से सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी हमेशा से ही चर्चा में रही है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से उनकी शादी और उसके बाद तलाक सुर्खियों में रहा। हालांकि, उनकी हालिया पोस्ट में रिकवरी और संतुष्टि की बातनजर आती है।

टेनिस में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर सानिया का हमेशा से ही अपने फैंस के साथ एक मजबूत रिश्ता रहा है। तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव लाने का काम किया है। सानिा मिर्जा अब ज्यादा खुलकर जीने की कोशिश कर रही हैं। वह अपने पोस्ट के जरिए फैंस के लिए सकारात्मक बातें लिखती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+