Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने थामा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का हाथ, स्टेज पर सरेआम खुलकर किया ऐसा काम

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने का कारण उनके खेल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं, बल्कि उनका बॉलीवुड स्टार के साथ होना है! हाल ही में सानिया और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एक स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस का दिल भी धड़कने लगा।

वायरल वीडियो में सानिया और सलमान दोनों ही अपने दिलचस्प अंदाज में डांस करते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। इस खास पल में दोनों के चेहरे पर जो मुस्कान है, वह उनके रिश्ते की खूबसूरत दोस्ती को बयां करती है।

sania mirza latest instagram post

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। जब सानिया और सलमान की जोड़ी स्टेज पर आई तो ऐसा लग रहा था मानो ये दोनों किसी फिल्म के रोमांटिक सीन में खो गए हों।

खास बात यह है कि सानिया ने अपने करियर और जीवन की मुश्किल घड़ी के बाद एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है कि वह अपने जीवन के हर पल को जीने में विश्वास रखती हैं और खुश रहना उनका हक है। दरअसल, ये वीडियो बिग बॉस के सीजन सात का है।

फिलहाल, अब सभी की नजरें इस जोड़ी की अगले धमाकेदार डांस मूव्स पर टिकी हैं। क्या सानिया और सलमान एक बार फिर डांस करते नजर आ सकते हैं? यह तो समय ही बताएगा लेकिन इस खूबसूरत पल ने सबका दिल जरूर जीत लिया है!


युवाओं के लिए प्रेरणा हैं सानिया मिर्जा
युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है। जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+