'अगर किस्मत कभी हमें साथ लाती है, तो मैं तुम्हारे साथ रहना चाहूंगा', Sania Mirza पर किसने किया ऐसा कमेंट

Sania Mirza Instagram Photo: पूर्व भारतीय टेनिस सानिया मिर्ज़ा हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। टेनिस में अपनी उपलब्धियों के अलावा निजी जिंदगी के कारण भी वह सुर्खियों में लगातार रहती हैं। खासतौर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा लगातार फैंस के बीच फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सानिया ने शेयर की पोस्ट

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसने उनके फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है। पोस्ट में उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव का संकेत दिया गया था, जिसमें लिखा था, "सब्र करो, जब तुम्हें लगे कि सब कुछ खत्म हो गया है, अल्लाह तुम्हें चमत्कार भेजेगा"। सानिया का ये पोस्ट उनके जीवन में कुछ अच्छा होने का संकेत देता है।

Sania Mirza 1

'अगर किस्मत कभी हमें साथ लाती है, तो..'

सानिया मिर्जा ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह काला चश्मा पहन बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा कि दूर से, आपने मुझे वह सुंदरता और ताकत दिखाई है जिसकी मैं दिल से प्रशंसा करता हूं। अगर किस्मत कभी हमें साथ लाती है, तो मुझे जीवन भर आपके साथ हर पल साझा करने का सम्मान मिलेगा।

ऐसे हुई थी सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक की पहली मुलाकात

सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक की पहली मुलाकात 2004 में दुबई में एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। उस समय सानिया मिर्ज़ा एक उभरती हुई टेनिस स्टार थीं। जबकि शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे। साल 2009 में, यह खबर सामने आई कि सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के बीच अफेयर चल रहा है। जब दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की, तो इस खबर ने जमकर सुर्खियां बटोरी।

साल 2018 में सानिया और शोएब ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे "इजहान मलिक" का स्वागत किया। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, और वे सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। लेकिन साल 2024 में ये दोनों ही कपल अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+