'मेरे लिए सबको खुश करना मुमकिन नहीं', Sania Mirza ने तोड़ी चुप्पी, दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल
Sania Mirza Instagam Post: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) हमेशा से अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक अंदाज़ के लिए सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में सानिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो डालते हुए लिखा कि अब वह उस दौर में हैं जहां सबको खुश करने की कोशिश छोड़ चुकी हैं।
सानिया मिर्जा ने बयां किया दिल का हाल (Sania Mirza Instagam Post)
सानिया मिर्जा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे उनके दिल का हाल मान रहे हैं। कई लोग इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें कि सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी। दोनों के रिश्ते लंबे समय तक चर्चा में रहे, लेकिन पिछले कुछ साल से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही।

शोएब और सानिया ने लिया था तलाक
शोएब और सानिया ने कभी भी खुलकर इस पर बात नहीं की, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट अकसर फैंस को सोचने पर मजबूर कर देते थे। लिहाजा पिछले साल दोनों ने तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म कर लिया। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली। वहीं सानिया मिर्जा अपना पूरा समय अपने बेटे इजहान मिर्जा के साथ बिता रही हैं।
टेनिस में हासिल की कई उपलब्धियां
अगर सानिया के करियर की बात करें तो वह भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और लंबे समय तक दुनिया की टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों में शुमार रही हैं। सानिया ने भारतीय टेनिस को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और लाखों लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनीं। उनकी यह जर्नी आसान नहीं रही थी।
फैंस से मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सानिया मिर्जा के इस नए पोस्ट को कई फैंस ने सपोर्ट किया है और लिखा है कि सानिया जैसी स्टार्स को खुश रखने के लिए दुनिया भर की मोहब्बत चाहिए। वहीं कुछ फैंस ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि मैम, आप कॉफी नहीं, बल्कि एनर्जी हैं। सानिया मिर्जा इससे पहले भी फैंस के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सानिया हैदराबाद में टेनिस अकादमी भी चलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications