Australian Open 2024: 'एक दोस्त के नाते मुझे उन पर गर्व है....', रोहन बोपन्ना को लेकर बोलीं सानिया
Australian Open 2024, Rohan Bopanna: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कमाल कर दिया है। 27 जनवरी यानी शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने इतिहास रचने का कारनामा किया। रोहन बापन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ीने फाइनल मुकाबले में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया।
पहली बार किया ये कारनामा
रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ीने पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। रोहन बोपन्ना ने इसके साथ ही इतिहास भी रच दिया है। रोहन बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। रोहन बोपन्ना ने 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बनने का कारनामा किया है।

देश भर से मिल रही बधाइयां
रोहन बोपन्ना की इस उपलब्धि के बाद से ही देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रोहन बोपन्ना की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में इटालियन सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6(0), 7-5 से हराकर एक साथ पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।
पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम मोदी ने रोहन बोपन्ना को लेकर लिखा कि अभूतपूर्व प्रतिभाशाली रोहन बोपन्ना ने बार-बार दिखाया है कि उम्र कोई बाधा नहीं है! उनकी ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पर उन्हें बधाई। बोपन्ना के शानदार प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रियां जाहिर की है।
सानिया मिर्जा ने कही दिल की बात
वहीं भारतीय टीम पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी रोहन बोपन्ना के ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रोहन बोपन्ना की जीत से वह बेहद ही खुश हैं। सानिया मिर्जा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत करते हुए रोहन बोपन्ना के को लेकर कई बातों का जिक्र किया। सानिया मिर्जा ने कहा कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में ही हमने आपस में बात किया था और उस समय हमें इस बात की चिंता थी कि आगे क्या होगा? हम सब यही चाहते थे कि वह पुरुष डबल्स में बोपन्ना नंबर वन रैंकिंग हासिल कर लें और टाइटल भी जीत लें।
सानिया मिर्जा ने यूं लुटाया प्यार
उन्होंने यह करके दिखाया हम निशब्द हैं। एक भारतीय होने के नाते हमारे लिए उनकी उपलब्धि वाकई बेहद गर्व की बात है। एक दोस्त होने के नाते मैं उनकी उपलब्धि पर और ज्यादा गर्व महसूस कर रही हूं। बता दें कि रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ने लंबे समय तक एक साथ टेनिस खेला है। दोनों दिग्गजों ने कई मिक्स डबल खिताब भी जीते हुए हैं। सानिया ने रोहन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी अपना रिएक्शन शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications