सानिया मिर्ज़ा का दुबई वाला घर अरबों रुपये का? चौंकाने वाला सच आया सामने, क्या है बड़ी सच्चाई
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा के बारे में कोई भी जानकारी हो, फैन्स इसे जानने के लिए हर समय उत्सुक रहते हैं। सानिया मिर्ज़ा का शोएब मलिक से तलाक होने के बाद फैन्स का समर्थन काफी मिला है और यह अब भी लगातार जारी है। फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटीज देखते हैं।
सानिया मिर्ज़ा भी खुद को अपने फैन्स से दूर नहीं रखना चाहती और खुद के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से लेकर अन्य तमाम तरह की बातें वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी वजह से फैन्स उनके साथ लगातार जुड़े रहते हैं।

पिछले साल शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा के दुबई वाले घर की की नेमप्लेट बदल गई थी। सानिया मिर्ज़ा ने वहां से शोएब मलिक को बाहर कर दिया और नेमप्लेट का नाम बदल डाला। सानिया ने इस नेमप्लेट में खुद का नाम रखा और साथ में अपने बेटे इजहान का नाम भी रखा।
सानिया एंड इजहान नाम से अपने दुबई वाले घर में सानिया मिर्ज़ा ने प्लेट लगाई है। अब इस घर के बारे में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सानिया का घर करोड़ों का है। कुछ दावों में अमाउंट भी बताया जा रहा है।
दुबई में प्रोपर्टी महंगी होती है, तो लिहाजा यह सही माना जा सकता है कि सानिया का दुबई स्थित घर करोड़ों का है। फेसबुक पर भी अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। जनबल नामक एक पेज से बताया गया कि सानिया ने 210 करोड़ रुपये में दुबई में अपना घर खरीदा है।
इस दावे की जांच करने पर ऐसा कुछ नहीं दिखता है। सानिया ने कभी नहीं कहा कि मैंने नया घर खरीदा है। उन्होंने सिर्फ नाम प्लेट बदलने की जानकारी दी थी और वह भी पिछले साल की थी। उसकी खबरें अब वायरल हुई हैं। ऐसे में नया घर लेने जैसा कुछ नहीं था। इसके अलावा सानिया को सिर्फ एक घर में 210 करोड़ का निवेश करने की कोई जरूरत नहीं थी।
Sania Mirza के घर की सच्चाई
इन सभी पहलुओं को देखा जाए, तो मान सकते हैं कि सानिया ने दुबई में 2 अरब से भी ज्यादा रुपये घर के लिए नहीं खर्चे हैं। सोशल मीडिया पर जो भी चल रहा है, सभी बातें अफवाहें हैं। हालांकि उनका अपना घर है लेकिन उसकी कीमत के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
Sania Mirza की प्रोपर्टी
रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया मिर्ज़ा की प्रोपर्टी 220 करोड़ के करीब है, ऐसे में 210 करोड़ का घर खरीदने वाली बात कहीं से भी गले नहीं उतरती है। विराट कोहली की प्रोपर्टी 1000 करोड़ मानी जाती है और उन्होंने हाल ही में अलीबाग में अपने घर के लिए अनुमान के अनुसार 30 करोड़ से ज्यादा खर्च किये हैं। इस स्थिति के अनुसार सानिया के घर की कीमत 210 करोड़ तो नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications