'कितना भी छिपा लो, धोखा देना बेवकूफी है', Sania Mirza ने फिर बयां किया दर्द, कबूला कड़वा सच!
Sania Mirza, Emotial Message: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपने यूट्यूब टॉक शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के गहरे पहलुओं को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के साथ बातचीत के दौरान सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद के मुश्किल वक्त और एक सिंगल मदर होने के अनुभव पर खुलकर बात की।
जिंदगी के सबसे कठिन पल का खुलासा (Sania Mirza, Emotial Message)
सानिया ने खुलासा किया कि शोएब से अलग होने के बाद उन्हें पैनिक अटैक आए थे और वह कांप रही थीं। तब फ़राह खान ने उन्हें संभाला था। यह पल उनकी ज़िंदगी के सबसे कठिन दौर में से एक था। पहली बार सानिया ने इस बात पर भी बात की कि उनके और शोएब के तलाक का उनके बेटे पर क्या असर पड़ा है। फराह खान ने सानिया से कहा कि तलाक के बाद चीजों को कितना भी सामान्य करने की कोशिश की जाए, लेकिन बच्चों पर इसका फर्क जरूर पड़ता है।

बच्चों को बेवकूफ बनाना मुश्किल
इस पर सानिया ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि पति-पत्नी के बीच के इश्यू से बच्चे पर फर्क पड़ता ही है। अब यह आपको चुनना पड़ता है कि बच्चे के लिए कौन सी सिचुएशन ज़्यादा बेहतर है। उन्होंने समझाया कि अगर कोई बच्चा दो लोगों को लगातार एक साथ परेशान होते हुए देख रहा है, तो फिर माता-पिता को फैसला करना ही पड़ता है। सानिया ने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि वो बच्चे के सामने झूठ बोलेगा तो वो बेवकूफ़ी है, क्योंकि बच्चे समझ ही जाते हैं कि कोई तो दिक्कत है।
शोएब मलिक से ले चुकी हैं तलाक
सानिया के मुताबिक माता-पिता के बीच के तनाव को बच्चों से छिपाना लगभग असंभव है। बच्चे अपने आस-पास के माहौल को महसूस कर लेते हैं। फराह खान ने मुश्किल समय में सानिया के खुद को मज़बूत बनाए रखने के जज्बे की तारीफ की। सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी और उनका एक बेटा है। हालांकि, साल 2023 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications