Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sania Mirza के डिजाइनर बैग कलेक्शन की कीमत में आप खरीद लेंगे मुंबई में एक घर

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद अब अपनी अकैडमी और इंटीरियर डेकोरेशन के बिजनेस में व्यस्त रहती हैं। सानिया ज्यादातर वक्त दुबई में रहती हैं और हैदराबाद भी आती जाती रहती हैं। टेनिस स्टार अपनी खूबसूरती और लाइफस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनका फैशन सेंस, ड्रेसिंग स्टाइल, ज्वेलरी और बैग कलेक्शन खूब सुर्खियां बटोरती हैं। क्या आप जानते हैं कि सानिया के पास डिजाइनर बैग का शानदार कलेक्शन है। उनके डिजाइनर बैग्स की कीमत में शायद आम आदमी मुंबई में अपना वन बीएचके खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Sania Mirza के महंगे डिजाइनर बैग कलेक्शन

सानिया मिर्जा अपने करियर के शुरुआत से ही अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। टेनिस से रिटायर होने के बाद भी वह लाइलाइट से कभी दूर नहीं रही है। आइए एक नजर डालते हैं उनके सबसे महंगे बैग कलेक्शन पर।

Sania Mirza

Hermes Birkin Bag

सानिया मिर्जा के पास दुनिया के सबसे महंगे डिजाइनर पर्स ब्रांड हर्मिस बिर्किन ब्रांड के कई बैग का कलेक्शन है। उन्हें कई बार इस ब्रांड के बैग कैरी करते देखा गया है। इसकी कीमत ₹8 लाख से ₹20 लाख तक होती है। बताया जाता है कि सानिया के पास इस ब्रांड के कई बैग हैं।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा ने दिल के करीब इंसान को कहा 'आई लव यू,' मुश्किल घड़ी में थाम लिया हाथ, आखिर क्या है मामला

Chanel Classic Flap Bag

शैनल क्लासिक फ्लैप बैग भी एक बेहद लग्जरी ब्रांड है। कई मौकों पर सानिया को इस ब्रांड का बैग कैरी करते देखा गया है। इसकी कीमत ₹5 लाख से शुरू होती है। अधिकतम रेंज 20 लाख तक जाती है। मलाइका अरोड़ा खान को भी कई बार इस ब्रांड का बैग कैरी करते देखा गया है।

Louis Vuitton Bag

लुई विताने भी दुनिया के सबसे महंगे और लग्जरी ब्रांड में शुमार किया जाता है। आम तौर पर इस ब्रांड के बैग की कीमत ₹4 लाख से शुरू होती है। इस ब्रांड का बैग सानिया ने कई बार इस्तेमाल किया है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी इस ब्रांड के बैग नजर आते हैं।

Gucci Dionysus Bag

गुची एक महंगा ब्रांड है और इसे दुनिया भर के सेलिब्रिटी इस्तेमाल करते हैं। सिग्नेचर टाइगर हेड लॉक वाला यह बैग सेलिब्रिटीज को काफी पसंद आता है। इसकी कीमत ₹2.5 लाख से लेकर ₹10 लाख तक भी होती है।

Fendi Peekaboo Bag

फेंडी पीकाबू बैग सानिया को कई बार ट्रैवल के दौरान और एयरपोर्ट पर कैरी करते देखा गया है। सेलिब्रिटीज के बीच यह बैग काफी पॉपुलर है। इस डिजाइनर ब्रांड के बैग की शुरुआती कीमत ₹3 लाख से ₹5 लाख तक होती है। इसमें कई बैग स्पेशल कलेक्शन में से होते हैं और इनकी कीमत 20 से 30 लाख तक भी होती है।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा का टूट गया दिल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आई भावुक प्रतिक्रिया

अगर सानिया मिर्जा के अलग-अलग डिजाइनर बैग की कीमतों को जोड़ें और उनके औसत मूल्य के हिसाब से देखें, तो यह कीमत 70 से 80 लाख तक जा सकती है। इस रकम में मुंबई के कुछ इलाकों जैसे कि मीरा रोड, गोरेगांव वगैरह में आप एक वन बीएचके खरीद सकते हैं। हालांकि, सानिया के पास डिजाइनर बैग ही नहीं बल्कि महंगी कारों, आलीशान घर समेत और भी कई प्रॉपर्टी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+