सानिया मिर्ज़ा ने दिल के करीब इंसान को कहा 'आई लव यू,' मुश्किल घड़ी में थाम लिया हाथ, आखिर क्या है मामला
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा इन्स्टाग्राम पर एक्टिव रहकर फैन्स को अपने बारे में बताती रहती हैं। सानिया हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में फ्रेंच ओपन के दौरान काम करती हुई दिखाई दी थीं। अब एक बार फिर से उन्होंने एक दिल जीतने वाला कार्य किया है।
दरअसल सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्जा का बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था। अपने समय, काम और उपलब्धियों के बारे में अनम ने एक पोस्ट लिखा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जीवन के अनुभवों का विवरण उन्होंने साझा किया।

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा खुद को नहीं रोक पाईं और अपनी बहन के साथ मजबूती से खड़ी नज़र आईं। अनम ने बताया कि पिछले कुछ महीने वाकई बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। काम धीमा रहा है। एक ठहराव सा है, जो धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास और रचनात्मकता में उतर जाता है।
आगे अनम ने लिखा कि कुछ दिन ऐसे लगते हैं कि आप पूरी जान लगा रहे हैं, और फिर भी दुनिया, बाजार, आपका अपना मन सब और भी ज़ोर से आपको पीछे धकेल रहे हैं, ऐसा लगने लगता है। मुझे लगा कि मैंने अपने बचपन के कई सपनों को सच कर लिया, फिर भी मैं इस बात में उलझी रही कि मैंने क्या नहीं किया, जो जादू मेरे जीवन में पहले से था, उनको नहीं देख पाई। लोग मेरे बारे में सोचते हैं कि इसे तो सब आसानी से मिलता है, परिवार की पहुँच है।
Sania Mirza की बहन क्या करती हैं?
अनम ने अपने जीवन से जुड़े अनुभवों को पीछे मुड़कर देखते हुए यह भावुक पोस्ट किया था, अनम ने फैशन एक्जीबिशन का बिजनेस शुरू किया और सफल रही हैं, उनके शोकेस दुबई, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों में देखने को मिले हैं। साल 2014 में उन्होंने यह काम शुरू किया था, अनम करोड़ों की मालिकन हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन से उनके शादी हुई है, पहली शादी से तलाक हो गया था। अनम की सम्पत्ति 300 करोड़ से ज्यादा आंकी जाती है।
Sania Mirza ने क्या लिखा
बहन के इतने लम्बे पोस्ट को देखने के बाद सानिया मिर्ज़ा का दिल भी भर आया और वह उनके सपोर्ट में खड़ी हो गईं। सानिया मिर्ज़ा ने बिना देरी किये अपनी बहन के पोस्ट पर आकर 'आई लव यू सो मच' लिख दिया। वह अपनी बहन के साथ हर समय खड़ी रहती हैं, दोनों बहनें कई बार दुबई में चिल करते हुए नज़र आती हैं। मजाक, मस्ती वाले पोस्ट भी आते रहते हैं, ऐसे में इस बार सानिया ने इन्स्टाग्राम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications