Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा का टूट गया दिल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आई भावुक प्रतिक्रिया

Sania Mirza on Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टैक-ऑफ़ के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गई, जिसमें 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस हादसे में एक भी इंसान के बचने की कोई उम्मीद कम ही की जा सकती है, बाद में उन्होंने 204 मौतों की पुष्टि भी कर दी। हादसे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

इस बीच भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा ने भी दुबई से अपनी प्रतिक्रिया दी है और दुःख जताया है। सानिया मिर्ज़ा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस हादसे के बारे में एक पोस्ट किया है। उन्होंने घटना को विनाशकारी बताया है। सानिया की नज़र इस घटना पर थी।

sania mirza

सानिया ने पीटीआई के हवाले से हादसे की जानकारी वाला एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बहुत विनाशकारी। इसके बाद उन्होंने यह भी लिखा कि मैं लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं। इससे पहले उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी एक पोस्ट किया, यह उस समय आया, जब हादसे की खबर तुरंत आग की तरह फ़ैल गई थी।

Sania Mirza ने क्या लिखा

सानिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना। हादसे की खबर सुनकर दिल बैठ गया।।। बस दुआएं, दुआएं, दुआएं। हालांकि सानिया ने दुआएं की लेकिन यह एक भीषण प्लेन क्रैश था।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार

बोइंग का यह ड्रीमलाइनर प्लेन था, जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद गिरकर क्रैश हो गया। प्लेन रिहायशी इलाके में जाकर गिरा था। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी मौजूद थे। भारतीय एविएशन इतिहास में यह सबसे दुःखद हादसों में एक है।

अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में किसी की जान बचना मुश्किल था, गुजरात में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले गुजरात में ही साल 1988 में भी एक प्लेन हादसा हुआ था, इसमें भी 130 लोगों की जान चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+