क्या फिर क्रिकेटर को दिल दे बैठी हैं सानिया मिर्जा? इन दो भारतीय खिलाड़ियों के साथ जमकर वायरल होती है तस्वीर

Sania Mirza Friendship With Cricketer: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्होंने दर्द के साथ जीना सीख लिया। इस दौरान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जीवन को लेकर कई पॉजिटिव बातों का भी जिक्र किया। सानिया मिर्जा का नाम कई क्रिकेटर से भी जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर अभी भी सानिया को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं।

मोहम्मद शमी से जोड़ा गया था नाम (Sania Mirza Friendship With Cricketer)

सानिया मिर्जा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जोड़ा गया और ऐसी अफवाहें फैलाई गईं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालाँकि, सानिया के पिता ने तुरंत इस बात को साफ़ करते हुए कहा कि अफ़वाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने पुष्टि की कि सानिया मोहम्मद शमी से शादी नहीं कर रही हैं और अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं। सानिया मिर्जा के साथ नाम जोड़ने पर मोहम्मद शमी ने भी नाराजगी जाहिर की थी।

Sania Mirza 1

क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा अब क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ नहीं हैं, लेकिन वे क्रिकेट की दुनिया से बहुत करीब से जुड़ी हुई हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के साथ देखा जा चुका है और क्रिकेट से उनका रिश्ता आज भी मजबूत है। सानिया मिर्ज़ा को कुछ भारतीय क्रिकेटरों के साथ अच्छी दोस्ती के लिए भी जाना जाता है, जिनमें से एक रॉबिन उथप्पा हैं। सानिया ने उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी।

युवराज सिंह से है दोस्ती

युवराज सिंह की भी सानिया मिर्जा के साथ गहरी दोस्ती है। सानिया अक्सर सोशल मीडिया पर युवी का जिक्र करती रहती हैं। कुछ महीने पहले सानिया ने युवी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें एक मजेदार अंदाज़ में "मोटू" कहा। युवराज सिंह भी सानिया के अच्छे दोस्तों में से एक हैं और उनकी दोस्ती क्रिकेट जगत में मशहूर है।

वहीं सानिया मिर्ज़ा के पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि महान सचिन तेंदुलकर हैं। एक इंटरव्यू में जब उनसे शोएब मलिक के बाद अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुले तौर पर "मास्टर ब्लास्टर" का नाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+