कौन है राधिका यादव के साथ Video में दिखने वाला इनाम-उल-हक? इसका नाम आते ही बदल गया केस का रुख!
Radhika Yadav Latest News: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की 10 जुलाई को पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित अपने आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घटना के बाद 51 वर्षीय दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है।
राधिका यादव मर्डर केस में अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। राधिका का एक म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के साथ रोमांटिक सीन करते दिख रही हैं। वीडियो में दिखने वाले इस लड़के का नाम इनाम-उल-हक है। जो पेशे से एक एक्टर हैं और पहले कई टीवी शो में काम कर चुका है। उसके यूट्यूब चैनल पर कुछ टीवी शो के वीडियो भी शेयर किए हैं।

क्या इनामुल के साथ वीडियो से खुश थे पिता?
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राधिका का इनाम-उल-हक के साथ अफेयर था। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी प्रेस प्रसंग वाले एंगल से इनकार किया है। खुद इनाम ने मीडिया को बताया है कि राधिका के पिता एक साल पहले आए इस गाने को लेकर खुश थे। इनाम ने यह भी बताया कि राधिका ने खुद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट किया था।
दूसरी ओर टेनिस खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक ने स्वीकार किया है कि वह अपनी बेटी द्वारा अपनी टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज थे और इसी विवाद में उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या राधिका की इंस्टाग्राम रील्स की वजह से उनकी मौत हुई।
क्या किसी संभावित प्रेम प्रसंग से नाराज थे पिता?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या दीपक राधिका की इंस्टाग्राम रील्स और किसी संभावित प्रेम प्रसंग से नाराज थे, जिसके कारण गोली मारी गई।
कौन है राधिका के साथ वीडियो में दिख रहा इनामुल हक?
राधिका के साथ वीडियो में नजर आ रहे युवक का नाम इनाम-उल-हक है। इनाम इस वीडियो में को एक्टर है। वीडियो में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। इनाम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कॉमेडी और म्यूजिक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। जांच करने पर पता चला कि ये वायरल वीडियो एक साल पुराना है।
दीपक यादव को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
शुक्रवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने अपनी बेटी राधिका यादव की हत्या के आरोपी दीपक यादव को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हत्या के बाद दीपक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उससे आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मांगी।
Radhika Yadav: ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग, क्या ये है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताया सच
राधिका यादव का स्कूल, उम्र, टेनिस करियर?
राधिका यादव भारतीय टेनिस में एक उभरती हुई खिलाड़ी थीं। 23 मार्च, 2000 को जन्मी राधिका 4 नवंबर, 2024 तक आईटीएफ विमेंस डबल्स स्टैंडिंग में अपने करियर की हाईएस्ट 113वीं रैंकिंग हासिल की थी। हरियाणा में वह विमेंस डबल्स कैटेगरी में पांचवें स्थान पर रहीं।
मां की मौजूदगी में शूट किया गया था वीडियो
CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक इनाम ने खुलासा किया कि जब उन्होंने आखिरी वीडियो उनके साथ शेयर किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके पिता को गाना बहुत पसंद आया था। इनाम ने आगे बताया कि वह सिर्फ उनके साथ वीडियो शूट करने के लिए दिल्ली आए थे, जिसे उनकी मां की मौजूदगी में शूट किया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया कि, 'दिल्ली में उनके साथ चार-पांच घंटे की शूटिंग हुई। शूटिंग के दौरान, मुझे पता चला कि उन्हें एक्टिंग में रुचि है। उन्होंने सिर्फ कन्वेयंस के पैसे लिए थे।' इनाम ने यह भी कहा कि उन्होंने संगीत निर्देशक से संगीत वीडियो हटाने के लिए कहा था क्योंकि यह हिट नहीं था, और राधिका ने भी वीडियो का प्रचार नहीं किया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया।
परेशान न करने का किया आग्रह
उन्होंने लोगों से उन्हें परेशान न करने का आग्रह भी किया और कहा कि पिछले साल म्यूजिक वीडियो में भाग लेने के अलावा उनका राधिका से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications