तीन दशकों में ATP Finals टाइटल मुकाबले में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने नोवाक जोकोविच
सर्बिया के महान टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच तीन अलग-अलग दशकों में एटीपी फाइनल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले पुरुष सिंगल कैटेगरी के खेल के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने साल के अंत में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज पर अपनी जीत के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।

जोकोविच इससे पहले 2000 और 2010 के दशकों में इस आयोजन के फाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच ने पहली बार फाइनल में 2008 में शांगाई में निकोले डेविडेंको को हराकर कदम रखा था। जोकोविच ने बाद में 2012, 2013, 2014 और 2015 में लगातार चार बार प्रतियोगिता जीती।
फिर वह 2016 और 2018 में क्रमशः एंडी मरे और अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हारकर फाइनल में पहुंचे। ताजा मुकाबले की बात करें तो मैच में आते ही, जोकोविच ने अमेरिकी खिलाड़ी को 7-6 (5), 7-6 (6) से हराकर एक कड़ा सेमीफाइनल मुकाबला पार किया। वह अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के छह खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
जोकोविच का एटीपी फाइनल में 45-17 का रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने 2008, 2012, 2013, 2014 और 2015 में खिताब जीता था। रविवार को फाइनल में सर्ब का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से होगा
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, 'मुझे सरवाइव करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मैं आज बहुत सहज महसूस नहीं कर रहा था। मुझे पता था कि फ्रिट्ज के खिलाफ मुझे मूवमेंट की आवश्यकता है, उसे खोजने में मुझे कुछ समय लगेगा, जो दौरे पर सबसे अच्छे सर्वरों में से एक है। मैं इस पर काबू पाकर बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह मेरे टेनिस के साथ मेरे सबसे अच्छे दिनों में से एक था, लेकिन मैं वहां टिकने में कामयाब रहा।"












Click it and Unblock the Notifications