Sania Mirza: भारत की टेनिस क्वीन से लेकर PAK की Ex बहू तक, शोएब से तलाक के बाद दुबई में कहां रही हैं सानिया?
Sania Mirza News: भारत की टेनिस सुपरस्टार 'सानिया मिर्जा' आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम से भारत की टेनिस क्वीन का खिताब अपने नाम किया। भारत की बेटी पाकिस्तान की बहू बनी और फिर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक की खबरों ने उन्हें अफवाहों के बाजार में लाकर खड़ा कर दिया।
हालांकि, अपने हौसले को ताकत बनाकर सानिया पति शोएब से अलग होने के बाद अब दुबई में लग्जरी लाइफ बिता रही हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि एक लड़की, जिसने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया, कैसे भारत की सबसे मशहूर टेनिस खिलाड़ी बनीं? आइए उनके जीवन के दिलचस्प पहलुओं को जानें और समझें कि वह आज दुबई में क्यों रहने को मजबूर हैं? कैसे अपने खर्चों को पूरा कर रही हैं...

बचपन से टेनिस स्टार बनने तक
- सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई, भारत में हुआ, लेकिन उनका परिवार जल्द ही हैदराबाद शिफ्ट हो गया।
- उन्होंने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया और जल्द ही उनकी प्रतिभा ने सबका ध्यान खींचा।
- अपने करियर में उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और महिला युगल व मिश्रित युगल में भारत का नाम रोशन किया।
शोएब मलिक से निकाह और तलाक:
- सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने अप्रैल 2010 में निकाह किया। यह निकाह दोनों देशों के बीच भी एक अहम चर्चा का विषय बना
- निकाह के कुछ सालों तक उनका रिश्ता अच्छा चला, लेकिन 2023 में उनके तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर सानिया ने किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की।
दुबई में क्यों रहती हैं सानिया?
- शोएब मलिक से निकाह के बाद भी सानिया मिर्जा पाकिस्तान में नहीं रहती थीं, शोएब मलिक के साथ वह दुबई में रहती थीं। सानिया के परिवार ने शोएब के परिवार से मुलाकाल में बता दिया था कि वह पाकिस्तान में नहीं रहेगी।
- शोएब मलिक को 2008 में कनाडा में एक टूर्नामेंट के दौरान दुबई में अपार्टमेंट मिला था। इसके बाद सानिया को यह फ़्लैट दे दिया गया था। हालांकि, बाद में सानिया ने खुद ही दुबई के पॉम जुमैरा में बेहद आलिशान बंगला खरीद लिया था। अब वह दुबई में अपने ही घर में रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Sania Mirza: 'खुदा कसम आप सच में बड़ी फिल्मी हैं', जानिए सानिया मिर्जा से किसने कही ये बात?
दुबई में सानिया क्या करती हैं?
दुबई में सानिया सिर्फ आराम नहीं करतीं, बल्कि कई कामों में व्यस्त रहती हैं।
- सानिया मिर्ज़ा टेनिस एकेडमी: उनकी यह अकादमी दुबई के दो जगहों JLT और Oud Metha में है, जहां बच्चों को टेनिस सिखाया जाता है।
- स्पोर्ट्स कमेंट्री और ब्रांड एंबेसडर: टेनिस से रिटायर होने के बाद भी वह स्पोर्ट्स से जुड़ी गतिविधियों और ब्रांड प्रमोशन में व्यस्त रहती हैं।
- फिटनेस: सानिया फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं और दुबई में कई फिटनेस इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं।
- चैरिटी: वह अपनी फाउंडेशन के जरिए वंचित बच्चों और महिलाओं की मदद करती हैं।
किसके साथ दुबई में रहती हैं सानिया?
- सानिया और शोएब का एक बेटा है, इजहान मिर्ज़ा मलिक, जिसका जन्म 2018 में हुआ।
- इजहान अक्सर सानिया के सोशल मीडिया पोस्ट्स में नजर आता है। सानिया अपने बेटे के पालनपोषण पर खास ध्यान देती हैं और उसे एक सकारात्मक माहौल देने की कोशिश करती हैं।
- शोएब से अलग होने के बाद सानिया अपने बेटे के साथ अलग रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Net Worth: सना, सानिया या फिर शोएब मलिक! कमाई के मामले में किसने उड़ाई लोगों की नींद, हैरान कर देगी नेटवर्थ
दुबई में कमाई के स्रोत:
- ब्रांड एंबेसडर: सानिया कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं, जिनमें टेनिस उपकरण, फिटनेस प्रोडक्ट्स, और लाइफस्टाइल ब्रांड्स शामिल हैं।
- इवेंट्स और स्पॉन्सरशिप: वह अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में शिरकत करती हैं, जिससे उनकी कमाई होती है।
- प्रॉपर्टी निवेश: दुबई और भारत में उनकी कई संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें आय होती है।
- दो टेनिस एकेडमी सेंटर Jumeirah Lake Towers (JLT) और Oud Metha।
सानिया मिर्ज़ा की संपत्ति:
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्ज़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹200-250 करोड़ है। इसमें उनकी पुरस्कार राशि, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं।
- दुबई में उनका घर एक लग्ज़री अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
सानिया का आलिशान घर
- दुबई में उनका घर बेहद लग्ज़री है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। हर कोना खास तरीके से सजाया गया है। उनका यह घर पॉम जुमैरा में है, जो दुबई की सबसे प्रीमियम लोकेशन में से एक है।
ये भी पढ़ें- 'वो आरामदायक रातें बहुत मिस करुंगी,' सानिया मिर्ज़ा को किसकी सता रही याद? बयां किया दिल का हाल












Click it and Unblock the Notifications