'वो आरामदायक रातें बहुत मिस करुंगी,' सानिया मिर्ज़ा को किसकी सता रही याद? बयां किया दिल का हाल
Sania Mirza: शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने जीवन ख़ुशी से बिता रही हैं और दुबई में रहती हैं। अक्सर वह अपनी बहन के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं।
हाल ही में सानिया के बेटे इजहान का बर्थडे था। सानिया के बेटे में माता और पिता दोनों के साथ अलग-अलग जन्मदिन मनाया था। शोएब मलिक भी दुबई में ही रहते हैं। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फैन्स उनके हर पोस्ट को ख़ासा पसंद करते हैं। एक एक भावुक करने वाली बात सानिया ने कही है।

हाल ही में सानिया की खास दोस्तों में से एक इब्बा कुरैशी दुबई आई थीं। सानिया के साथ उनकी मुलाक़ात हुई थीं और दोनों ने जमकर मस्ती भी की थीं। दोनों ने बच्चों के साथ मिलकर धमाल मचाया था। इब्बा अब वापस चली गईं, तो सानिया और बच्चों के साथ स्टोरी पोस्ट की है।
इसमें लिखा है कि उन आरामदायक रातों को मिस कर रही हूँ। सानिया ने भी अपनी दोस्ती की इस पोस्ट को अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी बना लिया। कैप्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया। सानिया और इब्बा की गहरी दोस्ती है। इब्बा के पोस्ट पर सानिया मिर्ज़ा ने कमेन्ट भी किया था।
हाल ही में दुबई स्पोर्ट्स की नई ब्रांड एम्बेसडर सानिया मिर्जा को बनाया गया है। एक कार्यक्रम में सानिया को यह जिम्मेदारी दी गई थी। दुबई में सानिया मिर्जा खेल को लेकर काम कर रही हैं। उनकी टेनिस एकेडमी वहां चलती हैं। बीच-बीच में वह भारत भी आती रहती हैं और तलाक के बाद की निराशा से जल्दी ही बाहर आ गईं।












Click it and Unblock the Notifications